ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Thursday, November 30, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

दो एग्जिट पोल में बन रही है अखिलेश सरकार, पूर्ण बहुमत के आसार

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
March 8, 2022
जब चुनाव आयोग ने दिया था हैकिंग का चैलेंज, ईवीएम पर हल्ला मचाने वाले भाग खड़े हुए थे
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर सोमवार को अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। इनमें से अधिकांश रिपोर्ट में दावा किया गया कि सूबे में फिर से भाजपा सरकार बन सकती है। वहीं दो एग्जिट पोल के मुताबिक समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

इंडिया टुडे एक्सिस, जी न्यूज, एबीपी सी वोटर, इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो रिसर्च, इंडिया टीपी सीएनएक्स समेत कई न्यूज चैनल और एजेंसियों ने अनुमान जताया कि यूपी में भाजपा की सरकार बन रही है। वहीं, देशबंधु के सर्वे में दावा किया गया कि इस बार अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। इस सर्वे में भाजपा को 134 से 150 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। समाजवादी पार्टी के खाते में 228 से 244 सीटें दी गईं हैं। बसपा को 10 से 24 और कांग्रेस को एक से नौ सीटें मिल सकती हैं।

इसके अलावा 4-पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे का अनुमान है कि राज्य में इस बार अखिलेश यादव सरकार बनाने में कामयाब हो जाएंगे। सर्वे के मुताबिक, समाजवादी पार्टी को 238 सीटें मिल सकती हैं, वहीं भाजपा के खाते में 157 सीटें जाएंगी। बसपा को छह और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती है।

क्या रहे थे असल नतीजे
साल 2017 के नतीजे आए तो अधिकांश एग्जिट पोल की बात आंशिक सत्य साबित हुई। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर तो उभरी, साथ ही उसने बहुमत के जादुई आंकड़े को भी पार कर लिया। प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई बीजेपी और उसके सहयोगी दलों अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन ने कुल 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसमें बीजेपी को 312 सीटों पर जीत मिली थी। बीजेपी को 39 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि एनडीए को 41 फीसदी वोट मिले थे।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को सिर्फ 54 सीटों पर जीत मिली थी। इसमें समाजवादी पार्टी के खाते में 47 सीटें थी जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर विजयी रही थी। सपा को जहां 21% वोट मिले थे वहीं कांग्रेस को 6.25% वोट मिले थे। बीएसपी 19 सीटों पर जीत मिली। आरएलडी सिर्फ एक सीट पर विजयी रही थी। निषाद पार्टी के खाते में एक सीट थी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 14 सीटों पर जीत हासिल की थी।

ShareTweetShareSend
Previous Post

एग्जिट पोल में यूपी में फिर से योगी सरकार, टुडेज चाणक्य के पोल में भी बीजेपी की बल्ले-बल्ले

Next Post

24 मार्च से होंगी यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, यहां पूरा शेड्यूल

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

6 months ago
कयास पस्त, भितरघाती हुए ढेर, लगातार चौथी बार चैयरमैन बनी पूनम अग्रवाल
उझानी

कयास पस्त, भितरघाती हुए ढेर, लगातार चौथी बार चैयरमैन बनी पूनम अग्रवाल

7 months ago
उझानी में फर्जी मतदान का आरोप, दरोगा से भिड़े रजनीश गुप्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
उझानी

उझानी में फर्जी मतदान का आरोप, दरोगा से भिड़े रजनीश गुप्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

7 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!