ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Tuesday, December 5, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

विधानसभा चुनाव परिणाम Live: सहसवान में ब्रजेश यादव जीते, दातागंज में राजीव सिंह ने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना 10 मार्च सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। बदायूं जिले में दूसरे चरण (14 फरवरी) को मतदान हुए थे, जिले में कुल 6 विधानसभा सीटें शामिल हैं, जिसमें बिसौली, सहसवान, बिल्सी, बदायूं, शेखुपुर और दातागंज शामिल हैं।

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
April 2, 2022
विधानसभा चुनाव परिणाम Live: सहसवान में ब्रजेश यादव जीते, दातागंज में राजीव सिंह ने मारी बाजी
Share on FacebookShare on Twitter

सहसवान/दातागंज। जिले की सहसवान विधानसभा सीट पर इस बार सबसे रोमांचक मुकाबला है। सपा से पूर्व पंचायती राज मंत्री ओमकार सिंह यहां मौजूदा विधायक हैं लेकिन पांच बार के विधायक ओमकार सिंह ने इस बार बेटे ब्रजेश यादव को विरासत सौंप दी है। सहसवान में भाजपा ने डीके भारद्वाज को टिकट दिया है, वहीं सहसवान से विधायक रह चुके डीपी यादव ने अपने बेटे कुणाल यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। बसपा ने हाजी मर्सरत अली बिट्टन पर दांव लगाया है। कांग्रेस ने राजवीर सिंह यादव को टिकट दिया है। इनके अलावा आम आदमी पार्टी के अनिल कुमार, जनसेवा सहायक पार्टी के नवाब यहां चुनावी मैदान में हैं। निर्दलीय के रूप में रवेंद्र शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, प्रवेश कुमार समेत 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। दातागंज विधानसभा सीट पर भाजपा से राजीव सिंह उर्फ बब्बू भैया, सपा से अर्जुन सिंह, बसपा से रचित गुप्ता और कांग्रेस से आतिफ खान जख्मी चुनावी मैदान में हैं।


10 Mar 2022 6:00 PM (IST) सहसवान में सपा उम्मीदवार ब्रजेश यादव जीत गए हैं जबकि भाजपा उम्मीदवार डीके भारद्वाज दूसरे और बसपा उम्मीदवार हाजी मर्सरत अली बिट्टन तीसरे नम्बर पर रहे।


10 Mar 2022 5:15 PM (IST) सहसवान में काफी उठापटक के बाद सपा ने वापसी कर ली है, ब्रजेश यादव ने 63641 वोट के साथ बड़ी बढ़त बना ली है, वहीं दूसरे नम्बर पर भाजपा उम्मीदवार डीके भारद्वाज 47060 वोट के साथ बने हुए हैं। बसपा उम्मीदवार हाजी मर्सरत अली बिट्टन अब 38943 वोट के साथ तीसरे नम्बर पर है।


10 Mar 2022 5:00 PM (IST) दातागंज से भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह ने जीत हासिल कर ली है, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार कैप्टन अर्जुन को हराया है।


10 Mar 2022 1:45 PM (IST) सहसवान सीट पर भाजपा इतिहास रच सकती है, यहाँ भाजपा उम्मीदवार डीके भारद्वाज 5 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाली सहसवान से भाजपा आज तक नहीं जीती है। फिलहाल भाजपा को यहाँ 30487, बसपा के हाजी मुसर्रत अली उर्फ बिट्‌टन को 24824, ब्रजेश यादव को 20187 वोट मिले हैं।


10 Mar 2022 1:45 PM (IST) दातागंज सीट पर अभी तक 10 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह को 37402 तो सपा के कैप्टन अर्जुन को 32145 वोट मिल चुके हैं।


10 Mar 2022 1:40 PM (IST) सहसवान सीट पर सात राउंड खुले हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज 21007 जबकि दूसरे नंबर पर बसपा के हाजी मुसर्रत अली उर्फ बिट्‌टन को 17640 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी 13047 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 


10 Mar 2022 12:35 PM (IST) सहसवान में अब भाजपा उम्मीदवार डीके भारद्वाज 1 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं, डीके 12674 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं, वहीं बसपा प्रत्याशी हाजी मर्सरत अली बिट्टन 11094 वोट के साथ दूसरे और ब्रजेश यादव 8077 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।


10 Mar 2022 12:20 PM (IST) सहसवान में समाजवादी पार्टी तीसरे नम्बर पर खिसक गयी है, यहाँ बसपा प्रत्याशी हाजी मर्सरत अली बिट्टन अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी को कड़ी टक्कर देते हुए आगे चल रहे हैं। हालाँकि भाजपा अब दूसरे स्थान पर पहुँच गयी है।


10 Mar 2022 11:40 (IST) सहसवान के रोमांचक मुकाबले में बसपा प्रत्याशी हाजी मर्सरत अली बिट्टन 5591 वोटों के साथ आगे हैं, वहीं सपा से ब्रजेश यादव 4165 वोट के साथ दूसरे नम्बर पर बने हुए हैं हालाँकि भाजपा यहाँ तीसरे नम्बर पर है।


10 Mar 2022 09:40 (IST) दातागंज में भाजपा उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह 3732 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, वहीं सपा से कैप्टन अर्जुन 2537 वोटों के साथ उनके पीछे हैं।


राजनैतिक इतिहास
उत्तर प्रदेश की सहसवान विधानसभा का गठन 1957 में हुआ था। यह सीट सपा का गढ़ रही है। इस सीट से सपा के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी विधायक रह चुके हैं। ओमकार सिंह यादव पांच बार सहसवान से विधायक रह चुके हैं और अखिलेश सरकार में पंचायती राज विभाग के राज्यमंत्री रहे थे। वर्ष 2007 में डीपी यादव अपनी पार्टी राष्ट्रीय परिवर्तन दल से जीतकर सहसवान के विधायक बने। यहां से भाजपा एक भी बार नहीं जीत पाई है।

वहीं दातागंज विधानसभा क्षेत्र सीट आजादी से पहले विधानसभा चुनाव से ही अस्तित्व में है। तब इसका नाम दातागंज साउथ कम बदायूं ईस्ट विधानसभा सीट हुआ करता था। 1957 में इस विधानसभा क्षेत्र का नाम दातागंज हुआ और तब से अब तक ये सीट सामान्य है, दातागंज सीट पर अब तक 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इन 17 में से सर्वाधिक छह बार कांग्रेस, पांच बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवारों ने दो-दो बार चुनावी बाजी जीती है। वर्ष 1991 से यहाँ बार जो विधायक चुनाव जीतता है वहीं विधायक दूसरी बार भी चुनाव जीतकर विधायक चुना जाता है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

विधानसभा चुनाव परिणाम Live: बदायूं में महेश और बिल्सी में हरीश शाक्य को मिली जीत

Next Post

24 साल की उम्र विधायक बने हिमांशु, बिसौली में भी दौड़ी साईकल

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

6 months ago
कयास पस्त, भितरघाती हुए ढेर, लगातार चौथी बार चैयरमैन बनी पूनम अग्रवाल
उझानी

कयास पस्त, भितरघाती हुए ढेर, लगातार चौथी बार चैयरमैन बनी पूनम अग्रवाल

7 months ago
उझानी में फर्जी मतदान का आरोप, दरोगा से भिड़े रजनीश गुप्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
उझानी

उझानी में फर्जी मतदान का आरोप, दरोगा से भिड़े रजनीश गुप्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

7 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!