ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Tuesday, December 5, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सहसवान से भाजपा प्रत्याशी डीके और शेखूपुर से धर्मेन्द्र शाक्य ने किया नामांकन, पुलिस से नोकझोंक

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
January 21, 2022
सहसवान से भाजपा प्रत्याशी डीके और शेखूपुर से धर्मेन्द्र शाक्य ने किया नामांकन, पुलिस से नोकझोंक
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। जिले की विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार पहले दिन से नामांकन का खाता खुल गया। जिले की 6 सीटों के लिए दूसरे चरण में मतदान है। पहले दिन सहसवान से भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज और शेखुपुर से धर्मेन्द्र शाक्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के पहले दिन ही प्रत्याशी की पुलिस ने नोकझोंक हो गयी।

सहसवान से भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज नामांकन कराने जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं अन्य लोगों के साथ पहुंचे। मुख्य गेट पर उनके साथ संख्या तीन से अधिक होने पर पुलिस ने रोक दिया। सीओ ने कहा कि गाइडलाइन के अनुसार लोग ही अंदर जा सकते हैं। इसी बात पर डीके भारद्वाज और राजीव गुप्ता की पुलिस से बहस हो गयी।

इसके बाद पुलिस ने डीके भारद्वाज को ही दरवाजे से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद माहौल गर्मा गया। बाद में एसपी सिटी प्रवीण चौहान ने हालात को काबू में किया लेकिन गाइडलाइन के अनुसार ही डीके भारद्वाज और राजीव गुप्ता को अंदर भेजा। इसके बाद शेखुपुर से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र शाक्य ने भी नामांकन कराया।

गौरतलब है कि जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। शुक्रवार 21 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस बार 22 व 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण इन तीन दिनों में नामांकन नहीं होंगे। वहीं नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को की जाएगी और प्रत्याशी 31 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। 

जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान 2385897 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसमें 1281273 पुरुष और 1104457 महिला व 167 अन्य मतदाता हैं। इनमें 80 साल से ऊपर के 22147 और 20625 दिव्यांग मतदाता है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

भाजपा ने बदायूं में सभी सीटों पर घोषित किए अपने प्रत्याशी, बिल्सी से हरीश तो सहसवान से डीके पर लगाया दांव

Next Post

गुंडागर्दी: आचार सहिंता का उल्लंघन और मीडियाकर्मी से मारपीट, बिसौली विधायक समेत 16 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Posts

ग्राम प्रधान संगठन के फर्जी पदाधिकारी बन मनोनित करने का आरोप
जिला बदायूं

ग्राम प्रधान संगठन के फर्जी पदाधिकारी बन मनोनित करने का आरोप

5 months ago
बदायूं में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने ली शपथ, पंचायतों में भी पावर में आई सरकार
जिला बदायूं

बदायूं में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने ली शपथ, पंचायतों में भी पावर में आई सरकार

6 months ago
मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
जिला बदायूं

मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

7 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!