Site icon Badaun Today

भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री का जोरदार स्वागत

उझानी। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा में जिलामहामंत्री मनोनीत किए जाने के बाद नगर में प्रथम आगमन पर रानी सिंह पुंडीर का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने नगर के बाईपास पहुंचकर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में मोटर साइकिल जुलूस निकाल नगर भ्रमण किया।

आगामी 2019 लोकसभा चुनावों में मद्देनजर संगठन के विस्तार में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा से रानी सिंह पुंडीर जिला महामंत्री मनोनीत किया है आज गुरूवार शाम नगर में प्रथम आगमन पर भाजपाइयों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया व जुलूस निकाला गया। इसके बाद भगवानदास पैलेस मे बैठक हुई जिसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रानी सिंह पुंडीर का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से जिम्मेदारी मिली है वह उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। भाजपा में ही एक सामान्य कार्यकर्ता भी हमारा प्रधानमंत्री बन सकता है। आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी भारी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बदायूं चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ का सपना साकार करने के लिए महिलाओं को आधुनिक राजनीति में सम्मिलित होना चाहिए।  इस मौके पर राहुल शखंधार, अनिल ठाकुर,  सुप्रिया पुंडीर अंबिका शर्मा, सीमा शर्मा, मोहित राज शर्मा, स्वप्निल वर्मा, किशन चंद शर्मा, राजवती वर्मा, वंदना शर्मा आदि  लोग मौजूद रहे। 

Exit mobile version