ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Thursday, June 1, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

गंगा में नहाने गए दो भाई डूबे, दूसरे का भी मिला शव

uday yadav by uday yadav
July 11, 2021
गंगा में नहाने गए दो भाई डूबे, दूसरे का भी मिला शव
Share on FacebookShare on Twitter

उसावां। गंगा में नहाने गये दो चचेरे भाई शनिवार को डूब गए। एक का शव शनिवार को ही बरामद कर लिया गया था वहीं दूसरे का शव आज रविवार सुबह मिल गया है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत परिजन सदमे में हैं, उनका रो रोककर बुरा हाल है।

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव रूंद सुकटिया निवासी निवासी राज बहादुर गुप्ता का मझला बेटा राणा (15) अपने चचेरे भाई सुबोध (14) पुत्र पप्पू के साथ शनिवार दोपहर को साइकिल से चितरी घाट पर स्नान करने गया था। गंगा किनारे ही साइकिल और कपडे छोड दोनों भाईओं ने गंगा में छलांग लगा दी। नहाते नहाते गंगा की गहरी धारा में पहुँच गए और डूब गगे। वहां से गुजरते हुए ग्रामीणों ने गंगा किनारे जब उनके कपडे देखे तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी जिसके बाद पुलिस को भी जानकारी दी गयी।

सूचना पर हजरतपुर इंस्पेक्टर अजय कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने गोताखोरों को बुलाकर किशोरों की तलाश में लगा दिया। उनकी तलाश में काफी देर बाद राणा का शव मिल सका लेकिन सुबोध का कोई पता नहीं चला। वहीं रविवार सुबह भी गोताखोर गंगा की धारा में विलीन सुबोध की तलाश में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद सुबोध की लाश गोताखोर निकाल लाये। दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

राणा और सुबोध चचेरे भाई होने के साथ साथ अच्छे दोस्त भी थे। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते थे, अक्सर गंगा स्नान के लिए भी साथ जाया करते थे लेकिन इसी बार विधाता को कुछ और ही मंजूर था। एक ही परिवार में दो बच्चों की मौत से कोहराम मच गया।

ShareTweetShareSend
Previous Post

पूर्व विधायक की पुलिस को धमकी, कहा- ध्यान रखना सपा सरकार में तुम्हे पेशाव पिलाते थे, मुकदमा दर्ज

Next Post

ओवरटेक करने के चक्कर में हाईवे पर पलटा ट्रक, मंदिर से टकराई बोलेरो

Related Posts

बदायूं में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने ली शपथ, पंचायतों में भी पावर में आई सरकार
जिला बदायूं

बदायूं में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने ली शपथ, पंचायतों में भी पावर में आई सरकार

6 days ago
मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
जिला बदायूं

मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

3 weeks ago
बारिश से पानी-पानी हुए शहर-गांव और खेत, फसलों को भी नुकसान
जिला बदायूं

बारिश से पानी-पानी हुए शहर-गांव और खेत, फसलों को भी नुकसान

8 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!