Site icon Badaun Today

नलकूप पर मिला व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका

रुदायन। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात से लापता चक्की-स्पेलर मालिक का आज सुबह बरामद हुआ है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उक्त शख्स ने खुद गोली मारकर आत्महत्या की है।

कस्बा रुदायन के वार्ड नंबर 9 निवासी अनिल कुमार वार्ष्णेय(50 वर्ष) पुत्र हरिओम गुप्ता का बाजार में चक्की स्पेलर है। शनिवार रात घर से टहलने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक वो घर नहीं पहुँचे तो परिजनों ने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजनों की गंदरौली रोड स्थित खेत में शव की जानकारी मिली। दौड़ते हुए परिजन खेत पर पहुंचे तो अनिल का शव वहां पड़ा हुआ था। उनके सिर में गोली लगने से खून से लथपथ था। एक हाथ में तमंचा था। पता चलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

थाना प्रभारी बच्चू सिंह पुलिस फोर्स के साथ आनन फानन में मौके पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मृतक के बेटे ने थाने में तहरीर दी है। बेटे ने खुद आत्महत्या की बात कही है हालाँकि आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हैं। फिलहाल पुलिस तहरीर लेकर कार्यवाही में जुट गई है।

Exit mobile version