Site icon Badaun Today

बदायूं में बाज नहीं आ रहे हैं लोग, लॉकडाउन का मिलाजुला असर

कस्बा उझानी में घूमते लोग, सड़क पर खेलते बच्चे

बदायूं। भारत में कोरोना महामारी को थर्ड स्टेज से रोकने के लिए 21 दिनों का लॉक डाउन घोषित कर दिया गया है। लेकिन जिला बदायूं में लॉक डाउन का मिला जुला असर नजर आ रहा है। ऐसे में कर्फ्यू लगाने जैसे स्थिति भी पैदा हो सकती है।

कोरोना वायरस हमारे लिए एक नई चुनौति लेकर आया है। इस चुनौति से निपटने लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। बिजली, पानी, राशन, सेनिटेशन जैसी आवश्यक सुविधाएं पहले की ही तरह उपलब्ध हैं। खाद्यान्न, तेल सब्जियां, फल, आदि रोजमर्रा की जरूरतों की सप्लाई में भी किसी तरह की कमी नहीं है। आगे भी सभी आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित की जाएंगी। इस लॉक डाउन में सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। लेकिन सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का लोग पालन नहीं कर रहे हैं।

गलियों में भीड़ को पुलिस ने दौड़ाया

जिले में लॉकडाउन के पहले दिन मिलाजुला दिखाई दिया, मुख्य मार्गों, चौराहों पर सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लेकिन मुहल्ले में दरवाजों, गली के नुक्कड़ पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग शौकिया तौर पर लॉक डाउन का नजारा देखने के लिए बाहर आ रहे हैं। पुलिस बेहद सख्ती से लोगों ने निपटने का काम कर रही है, बाजारों में घूमने वाले बेवजह वाहनों को भी पंक्चर किया गया। पुलिस प्रशासन के तमाम आलाधिकारी सडको पर दौड़ते रहे लेकिन पुलिस के जाते ही लोग वापस बाहर आ जाते हैं। लोगों की नसमझी की वजह से क्फ्यु लगाने की आशंका बढ़ सकती है।

Exit mobile version