Site icon Badaun Today

गरीब कन्या की शादी में दिया सहयोग

उझानीगुरूवार को पंडित भगवान दास पैलेस में सामाजिक संस्थाओं, भाजपा और नगर के गणमान्य लोगों ने एक गरीब कन्या के विवाह में सहयोग दिया।

पंडित भगवान दास पैलेस में आयोजित निर्धन कन्या कु० सोनी ग्राम रौली व चि० मुनेश ग्राम चाऊपुर ज़िला बुलंदशहर के विवाह समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में नगर के सभी संभ्रांत बंधुओं ने बढ़ चढ़कर इस नई पहल को भव्य बनाने में तन मन धन से सहयोग प्रदान किया। गूंज चेयरमैन व सहकारी क्रय विक्रय समिति उझानी के संभापति पंडित किशन चंद्र शर्मा ने कहा कि नगर मे ये पहल भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी व प्रत्येक जागरूक नागरिक को इस मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, कन्यादान करने से सौ यज्ञों का पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य हैं। साम‌र्थ्यवान लोगों को इसके लिए आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदीप गोयल, डॉ रिज़वान अहमद, शंकर गुप्ता, विक्रांत मेंहदीरत्ता, संजीव गुप्ता, प्रताप यादव, नवीन गुप्ता, मनोज गोयल, रवि जी समदर्शी महाराज, आभा गोयल, भाजपा ज़िला महामंत्री शरदेंदु पाठक, नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर सत्यवीर सिंह, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेनू सिंह, अजंता स्वीट्स, गूंज सामाजिक जनकल्याण शिक्षा समिति, श्री ब्राह्मण सभा, लायंस क्लब आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम का सफल संचालन दिवाकर वर्मा ने किया।

Exit mobile version