Site icon Badaun Today

उपद्रवियों ने कांवड़ियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, पुलिस पर भी पथराव

बदायूं। सोमवार को हरिद्वार से जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों के ट्रैक्टर ट्रॉली पर उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया। जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। मौके पर भारी पुलिस तैनात कर दिया गया है।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बदायूं- बिसौली रोड पर सोमवार को नमाज के समय ईदगाह के पास से कांवड़ियों का ट्रैक्टर गुजर रहा था। नमाज के दौरान ही टैक्टर पर तेज आवाज में डीजे बज रहा था, पुलिस के समझाने पर कांवड़ियों वहां डीजे बंद कर दिया चुपचाप निकल गए। उनके थोडा आगे निकलने के बाद चुपचाप पीछे से बाइकों सवार होकर दर्जनों लोग आ गए और हमला बोल दिया। जिसके बाद कांवड़ियों की टोलियों पर नमाजियों ने जमकर पथराव किया। कांवड़ियों ने 2 किलोमीटर अपनी बाईक, ट्रैक्टर ट्रॉली भगाकर अपनी जान बचाई। कई कांवड़ियें पेट्रोल पम्प और लोगों के घर में जा छुपे। उपद्रवियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर भी जमकर पथराव किया। जिसके बाद पुलिसकर्मी भी भाग खड़े हुए। पथराव में  कई कांवड़िये घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जब घटना की जानकारी आसपास के गांव के लोगों को हुई तो गांव के लोग एकत्र होकर इस्लामनगर मार्ग पर आ गए और जमकर विरोध किया। टैक्टर ट्राली को सड़क के बीचोबीच लगा जाम लगा दिया गया। आक्रोशित भीड़ ने एक प्राईवेट बस में तोड़फोड़ की।

इसके बाद कांवड़ियों और ग्रामीणों ने विरोध कर रोड़ जाम कर दिया। सूचना पर इस्लामनगर, बिल्सी समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा संभल एसएसपी यमुना प्रसाद भी पहुंचे हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी इस्लामनगर रवाना हो गए। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Exit mobile version