Site icon Badaun Today

पंचायत चुनाव: जनपद में 15 ब्लॉक प्रमुखों के लिए आरक्षण की अंतिम सूची, यहाँ जानिए

बदायूं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को बदायूं जिले की अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 1995 आधार वर्ष मानकर जारी किए गए आरक्षण पर हाईकोर्ट ने रोक लगाते हुए नए सिरे से साल 2015 के आधार पर आरक्षण लागू करने का आदेश दिया था। इसके बाद नए सिरे से आरक्षण की सूची 20 मार्च को जारी कर दी गई थी। 23 मार्च तक प्रधान पदों के आरक्षण पर 240, जिला पंचायत पर पांच और क्षेत्र पंचायत पदों के आरक्षण पर चार आपत्तियां आई थीं। इन सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। जनपद में 15 ब्लॉक प्रमुख की सीट हैं जिसमें 5 सीट अनारक्षित रखी गई और 5 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी है।

जानिए सभी सीटों की स्थिति,

Exit mobile version