Site icon Badaun Today

जनपद में आज 594 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

प्रतीकात्मक चित्र

बदायूं। जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को 594 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। अब जनपद में पॉजिटिव की संख्या 8741 हो गई है। एक्टिव केस 2768 पहुंच गया है। वहीं 336 लोग ठीक हो गये हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बुधवार को 2425 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें आरटीपीसीआर से 1465 व ऐण्टि़जन से कुल 960 व्यक्तियों की जाँच की गई। जाँच में 594 संक्रमित केस मिले हैं। इससे पहले कल बुधवार को 589 मामले सामने आए थे। संक्रमितों में शहर से 258, बिसौली से 42, अम्बियापुर से 33, म्याऊं से 27, इस्लामनगर से 20, कादरचौक से 12, सहसवान से 10 लोग हैं। उसावां, दहगवां, वजीरगंज में 26-26 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसके अलावा जगत में 15, सलारपुर में 13 और उझानी में 14, समरेर में 5, आसफपुर में 4, लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। 14 लोग दुबारा टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं और 22 लोग अन्य जनपद के हैं।

जनपद में बढ़ते संक्रमण के बीच पुलिस की सख्ती में ढील दिख रही है। बाजारों में दुकानों पर बिना मॉस्क लगाए लोग पहुंच रहे हैैं और दुकानदार व कर्मचारी भी बिना मास्क लगाए सामान दे रहे हैं। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है जिसका खामियाजा आंकड़ों में नजर आ रहा है।

Exit mobile version