Site icon Badaun Today

भाजपा में महिलाओं को मिला सम्मान, 2019 में फिर से बनेगी सरकार: बबिता चौहान

उझानी। संगठन की स्थिति का जायजा लेने के लिए बृज क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबिता चौहान आज उझानी पहुंचीं। भाजपा कमेटी ने उनका भव्य स्वागत किया।

भगवान दास पैलेस में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही महिलाओं का उचित सम्मान है। नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाते हुए पार्टी में महिलाओं को जोड़ने का कार्य करूंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं के लिए राजनीति की अपार संभावनाएं है, आज देश का रक्षा मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग पहली बार किसी महिला ने संभाला हुआ है। विदेश मंत्रालय पर महिला आसीन है और ऐसे देश-प्रदेश में अनेक उदाहरण है जो ये सिद्ध करते है की हिन्दुस्तान में महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी में राजनैतिक अवसर अधिक मिले है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। आगामी लोकसभा चुनावों में महिलाएं अपनी अहम भूमिका दर्ज कर एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनवाएंगी। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा राठौर, नगर अध्यक्ष रेनू सिंह, सैनरा वैश्य, अनिल सोलंकी, स्वप्निल वर्मा, शंकर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

Exit mobile version