Site icon Badaun Today

खेत में जानवर घुसने पर चली गोली, युवक घायल

उझानी। कोतवाली क्षेत्र में खेत में जानवर घुसने पर दो पक्षों कहासुनी हो गयी। विवाद बढ़ा तो एक पक्ष ने गोली चला दी, जिसमे युवक घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना क्षेत्र के अब्दुल्लागंज गाँव की है। यहां रहने वाले श्रीकांत कश्यप और कुलदीप ठाकुर के आसपास खेत हैं। बुधवार शाम घुमंतु जानवर श्रीकांत के खेत में घुस गए, फसल को नुकसान से बचाने के लिए श्रीकांत ने जानवरों को हांक दिया। जिसके बाद जानवर कुलदीप के खेत में घुस गए, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, हालांकि ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। झगड़ा शांत होने के बाद श्रीकांत बेफिक्र हो गया। वहीं गुरुवार को श्रीकांत गेंहू बेचने मंडी जा रहा था इसी दौरान कुलदीप और उसके कुछ साथियों ने उसे घेर लिया, उनमे फिर से उनमे कहासुनी हुई तो कुलदीप ने तमंचा से फायर कर दिया। गोली सीधे श्रीकांत के सीने में जा लगी है।

शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग इक्कठा हो गए। जिसके बाद घायल श्रीकांत को सीएचसी पहुँचाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version