ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

पति-पत्नी और 3 बच्चों की जिंदा जलकर मौत, कमरे में बाहर से लगा था ताला

by Badaun Today Staff
January 28, 2024
in उत्तर प्रदेश
A A
पति-पत्नी और 3 बच्चों की जिंदा जलकर मौत, कमरे में बाहर से लगा था ताला
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

ADVERTISEMENT

फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर में तिरंगा स्कूल के सामने रहने वाले अजय गुप्ता कस्बे में ही हाइडल के सामने छोटा सा ढाबा चलाते थे। अजय गुप्ता अपने परिवार पत्नी अनिता और 3 बच्चे दिव्यांश(9), दिव्यांग्या(6 ) और छोटा बेटा दक्ष(3) के साथ मकान में किराये पर रहते थे। रविवार यानी आज सुबह करीब आठ बजे लोगों ने उनके घर से धुआं निकलते देखा। जब लोग वहां पहुंचे तो दरवाजे पर ताला लगा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही किसी परिजन ने दरवाजा धक्का देकर खोल दिया था। कमरे के अंदर पांचों शव जली अवस्था में पड़े थे। कमरे में रखा सारा सामान जल गया था। मंजर इतना भयावह था कि लोगों की रूह कांप गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व रिश्तेदार पहुंच गए।

हीटर का वायर जला हुआ मिला
फोरेंसिक टीम की जांच में सामने आया है कि अजय गुप्ता के मकान में 2 कमरे हैं। जिस कमरे में परिवार सोया हुआ था। उस कमरे में दो लोहे के हीटर बिजली के बोर्ड में लगे हुए मिले हैं। कमरे का लकड़ी का दरवाजा है। उसमें अंदर कुंडी नहीं थी। रात में परिवार अंदर से हाथ डालकर बाहर से कुंडी लगा देता था। पड़ोस में रहने वाले राजेश ने पुलिस को बताया कि अजय से हमने कई बार कहा था, जिस कमरे में सोते हो, उसमें अंदर से कुंडी लगवा लो।

एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि कमरे के अंदर चाबी रखी हुई मिली है। जो ताला बाहर दरवाजे में लगा हुआ मिला। इस चाबी से ताला पुलिस ने खोला। इससे यह स्पष्ट हो सका है कि यह इसी ताले की चाबी है। दरवाजा लकड़ी का है और उसके एक कुंडे में ताला लगा रहने के बावजूद दूसरे दरवाजे को जब भीतर की तरफ खींचते हैं तो दरवाजा लग जाता है और कुंडी को आगे सरका दिया जाता है। हत्या की आशंका इसमें अभी तक नहीं आई है।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि बहुत की दुखद घटना हुई है। दंपती और उनके बच्चों की जलकर मौत हुई है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि जब वे लोग पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उसमें ताला लगा हुआ था। मामले की जांच चल रही है। वहीं डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार वालों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही अंतिम संस्कार का खर्च भी प्रशासन उठाएगा।

ShareTweetSend
Previous Post

ट्रक और टैंपों की आमने सामने की टक्‍कर में 12 श्रद्धालुओं की मौत

Next Post

उझानी के मुस्लिम शख्स की अनोखी पहल, राममंदिर बनने की खुशी में इन नाम वालों को लाइफटाइम फ्री खाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!