ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

‘नाला नहीं तो वोट नहीं’, ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का किया बहिष्कार

by Badaun Today Staff
April 14, 2024
in उझानी, गांव की बात
A A
‘नाला नहीं तो वोट नहीं’, ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का किया बहिष्कार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

उझानी(बदायूं)। बदायूं-दिल्ली हाईवे किनारे नाला न होने से जलभराव की समस्या से जूझ रहे गांव हजरतगंज के लोगों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि नाला नहीं हैं तो वोट नही किया जाएगा।

ब्लॉक क्षेत्र के गांव हजरतगंज में गांव से होकर गुजर रहे हाइवे के किनारे नाला नहीं हैं। इस गांव की सड़कों पर हमेशा पानी भरा रहता है। नाला न होने की वजह से पानी का निकास नहीं हो पाता। बीते चार वर्षों से ग्रामीण लगातार नाले की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिनिधि बस चुनाव के समय विकास के वादे करके चले जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जिम्मेदार लोगों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांव के छोटेलाल, उमेश शर्मा, रामदास आदि का कहना है कि हाइवे को बने हुए करीब चार वर्ष गुजर गए लेकिन नाला नहीं बनाया गया। इसे गांव का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हो रहे हैं। इस मार्ग से दो पहिया वाहन चालक, बच्चे व बुजुर्ग नाली के पानी में अक्सर फिसलकर गिरने से चोटिल हो जाते हैं। बारिश में हालत ज्यादा खराब हो जाते हैं, गंदा पानी घरों में दाखिल होता है।

वहीं मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर की है, ट्विटर पर सीएम को टैग कर जलभराव का वीडियो भी पोस्ट किया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश के दिनों में घरों में पानी भरने की वजह से यहाँ लोगों के घरों में खाना नहीं बनता है। स्थानीय बीजेपी विधायक ने नाले का आश्वासन दिया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद वो नजर नहीं आए। इसीलिए अब चुनाव बहिस्कार का फैसला किया है।

ग्रामीण विकास ने बताया कि हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं, वो स्कूल जाते हैं तो सड़क पर गिरते हैं। गांव में अधिकारी, नेता आकर चक्कर लगा जाते हैं लेकिन समाधान कोई नहीं करता। गांव के बुजुर्ग ने बताया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की वजह से हम गंदगी में रहने को मजबूर हैं, अगर कोई भी नेता वोट मांगने आएगा तो काले झंडे दिखाएंगे। राखी ने कहा कि हमारी समस्या पर कोई सुनवाई नहीं हुई, इस बार वोट नहीं देंगे।

इनकी रही मौजूदगी
चुनाव बहिष्कार की चेतावनी के दौरान गांव के सोहन पल, रतन बाबू, प्रेमपाल रोहित, सूरज, सुशीला, द्रोपदी, राजकुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

ShareTweetSend
Previous Post

चुनाव में सपा की ‘हिसाब-किताब’ की धमकी पहली बार नहीं, अखिलेश यादव भी दे चुके हैं बयान

Next Post

रोडवेज बस ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!