ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 16, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

महिला हत्याकांड के बाद सीएम योगी सख्त, टेंपो और ई-रिक्शा चालकों का कराया जाएगा वेरीफिकेशन

by Badaun Today Staff
March 24, 2025
in उत्तर प्रदेश
A A
महिला हत्याकांड के बाद सीएम योगी सख्त, टेंपो और ई-रिक्शा चालकों का कराया जाएगा वेरीफिकेशन
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में लखनऊ में एक महिला की हत्या को लेकर सीएम योगी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही प्रदेश के सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के वेरिफिकेशन का आदेश दिया। जिन ड्राइवर पर मुकदमे दर्ज हैं या अपराधी प्रवृत्ति के हैं, उन पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। सीएम ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि लखनऊ में आलमबाग में बस स्टैंड से महिला को अगवा कर हत्या किए जाने की घटना रोकी जा सकती थी लेकिन पुलिस अलर्ट नहीं थी। न ही पहले की तरह ऑटो और ई-रिक्शा ड्राइवरों पर नजर रखी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि नाबालिग वाहन न चलाएं।

लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्‍त
सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े 75 जिलों के एसपी-डीएम को चेतावनी देते हुए कहा कि लखनऊ जैसी घटना दोबारा किसी भी सूरत में किसी भी जिले में नहीं होनी चाहिए। ओवरलोडिंग की समस्या को हल करने के लिए जीरो प्वाइंट पर ही ओवरलोडिंग को रोका जाए। इसके लिए सभी जिलों में गठित टास्क फोर्स में परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाए।

इसके साथ ही सीएम ने कहा है कि आगामी दिनों में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, ईद-उल-फितर, बैसाखी जैसे महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार आने वाले हैं। बीते आठ वर्षों में सभी धर्म-सम्प्रदाय के पर्व-त्योहारों के आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए हैं। हमें इस क्रम को आगे भी बनाए रखना होगा। अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान अनेक स्थानों पर शोभायात्राएं निकलेंगी और मेले लगेंगे। कानून व्यवस्था के मद्देनजर यह समय संवेदनशील है। मुख्यमंत्री ने शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अलविदा की नमाज के मौके पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। ईद के अवसर पर साफ-सफाई, स्वच्छता व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

सीएम योगी ने थाना, सर्किल, जिला, रेंज, जोन, मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ संवाद बनाने को कहा है। उन्होंने कहा, ‘छोटी सी अफवाह माहौल को बिगाड़ सकती है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहना होगा। गोतस्करी और अन्य संबंधित अपराध से जुड़े संदिग्ध लोगों पर नजर रखें।

18 मार्च की रात को महिला की रेप के बाद की हत्या थी
एक ऑटो चालक अजय कुमार द्विवेदी अयोध्या निवासी एक महिला को कमता ले जाने के बजाए मलिहाबाद लेकर चला गया था। उसने रास्ते में अपने भाई दिनेश को भी अपने साथ ऑटो में बैठा लिया था। उसी दिन रात में रात दो से सवा तीन बजे के बीच मलिहाबाद की एक बाग में ले जाकर दोनों भाइयों ने महिला से रेप और विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसका मोबाइल फोन और बैग लूट कर भाग गए थे। महिला बनारस से इंटरव्यू देकर लखनऊ के चिनहट में भाई के पास आ रही थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला के साथ सिर्फ रेप का प्रयास हुआ था। बाकी चीजें मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएंगी। मलिहाबाद पुलिस ने शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे अजय कुमार द्विवेदी को घेरकर एनकाउंटर में ढेर कर दिया। अजय पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था।

ShareTweetSend
Previous Post

पत्नी से बात करने के बाद आपदा विशेषज्ञ ने खुद को मारी गोली, कार में मौत

Next Post

पांच घंटे गायब रहेगी बिजली, समय से निपटा लें जरूरी काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!