ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

कछला में अस्थि विसर्जन के लिए आए 6 लोग गंगा में डूबे, दो लापता

by Badaun Today Staff
May 19, 2025
in कछला
A A
कछला में अस्थि विसर्जन के लिए आए 6 लोग गंगा में डूबे, दो लापता

सोमवार को विलाप करते परिजन

Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

कछला(बदायूं)। उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। राजस्थान से अस्थि विसर्जन के लिए आए एक ही परिवार के 6 सदस्य गंगा स्नान के दौरान डूब गए। इनमें से चार को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया लेकिन दो किशोर अब भी लापता हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENT

जानकारी के मुताबिक भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र से अवंरीश सिंह के अस्थि विसर्जन के लिए परिवार के लगभग 35 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से कछला गंगा घाट पहुंचे थे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद परिजन गंगा स्नान कर रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। अचानक पानी का बहाव तेज होने से 6 लोग डूबने लगे। घाट पर चीख-पुकार मच गई। गोताखोरों की मदद से गौरव (21) पुत्र विजय सिंह, दीवान (17) पुत्र वीरो सिंह, मोनू (18) पुत्र इंद्र कुमार और राजरानी (17) पुत्री वीरो सिंह को बचा लिया गया लेकिन स्नान के दौरान डूबे सुमित (17) पुत्र विजय सिंह और समीर (16) पुत्र रामवीर का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। दोनों की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। बचाए गए सभी लोगों को उझानी सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजरानी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। घाट पर मौजूद हर आंख नम हो गई। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।  यह कोई पहली घटना नहीं है जब कछला घाट पर गंगा स्नान के दौरान हादसा हुआ है। गंगा घाट पर अस्थि विसर्जन और धार्मिक स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन घाट पर सुरक्षा इंतजाम न के बराबर हैं। साथ ही कई बार लोगों को चेताया जाता है कि वे गहरे पानी में न जाएं लेकिन श्रद्धालु चेतावनियों को नजरअंदाज कर देते हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

शराब सेल्समैन मर्डर: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक सिपाही घायल

Next Post

पीएम मोदी 22 मई को करेंगे उझानी रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, डीआरएम ने किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!