ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, December 31, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

पैतृक संपत्ति के कागजों में नाम चढ़ाने के नाम पर मांगी रिश्वत, लेखपाल गिरफ्तार

by Badaun Today Staff
December 30, 2025
in बदायूं
A A
पैतृक संपत्ति के कागजों में नाम चढ़ाने के नाम पर मांगी रिश्वत, लेखपाल गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को एक राजस्व लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। लेखपाल पर आरोप है कि वह पैतृक संपत्ति से संबंधित अभिलेखों में वारिसान दर्ज करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENT

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गडोरा निवासी दुर्गेश पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश ने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके पिता की मृत्यु के बाद पैतृक संपत्ति से जुड़े राजस्व अभिलेखों में वारिसान दर्ज कराना आवश्यक था। इस कार्य के लिए संबंधित लेखपाल महेंद्र सिंह फौजी से संपर्क किया गया लेकिन उसने काम करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग शुरू कर दी। दुर्गेश ने बताया कि लेखपाल लगातार दबाव बना रहा था और रिश्वत न देने की स्थिति में फाइल लटकाने और काम जानबूझकर लंबित रखने की धमकी भी दी जा रही थी। परेशान होकर दुर्गेश ने एंटी करप्शन बरेली कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसकी प्राथमिक जांच के बाद आरोप सही पाए गए।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन बरेली की ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में गठित की गई। टीम ने तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल पाउडर लगे 10 हजार रुपये उपलब्ध कराए और निर्देश दिए कि वह रकम लेखपाल को निर्धारित स्थान पर सौंपे। जैसे ही शिकायतकर्ता ने लेखपाल को रिश्वत की राशि दी और उसने रकम स्वीकार की, उसी समय मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

जांच के दौरान केमिकल परीक्षण में लेखपाल के हाथों पर पाउडर के निशान पाए गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार लेखपाल की पहचान महेंद्र सिंह फौजी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मथुरा जिले के मोगर्रा गांव का निवासी है और वर्तमान में आगरा जिले के मालपुरा क्षेत्र में निवास कर रहा था। आरोपी की तैनाती सदर तहसील क्षेत्र में थी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी लेखपाल महेंद्र सिंह फौजी को सिविल लाइंस कोतवाली लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। एंटी करप्शन टीम ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ShareTweetSend
Previous Post

श्री बांके बिहारी मंदिर की श्रद्धालुओं से अपील, नए साल में वृदावन आने से करें परहेज

Next Post

उझानी में यूरिया सप्लाई को लेकर सवाल, कृषि विभाग ने की जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!