उझानी(बदायूं)। उझानी क्षेत्र के गाँव मानकपुर में एसआईआर के दूसरे चरण में आपत्तियों का दौर शुरू हो गया है। गाँव में एक ही व्यक्ति के नाम से करीब 600 मतदाताओं के खिलाफ आपत्तियाँ दर्ज कराई गई हैं। इन आपत्तियों में न केवल आम ग्रामीण, बल्कि दो बीएलओ और पूर्व प्रधान के वोट काटने की पहल की गई है।
क्षेत्र के गाँव मानकपुर में मानकपुर गाँव में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का पहला चरण पूरा हो चुका है। एसआईआर के तहत घर-घर जाकर सत्यापन, दस्तावेजों का संकलन और प्रारंभिक सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। वर्तमान में गाँव में लगभग 2700 मतदाता दर्ज हैं। अब दावा और आपत्ति की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इस बीच में बूथ संख्या क्रमशः 341, 342, 343 पर करीबन 600 आपत्तियां पहुंची हैं। बीएलओ किरन के बूथ संख्या 341 पर 96, आदिल खां के 342 पर 347, खालिदा परवीन के 343 पर 149 मतदाताओं को डुप्लीकेट या स्थानांतरित बताकर फॉर्म 7 भरा गया है। यह आपतियां एक ही शख्स के नाम पर हैं।
दो बीएलओ के मतदान पर आपत्तियां
मानकपुर में कुल तीन बीएलओ हैं। तीनों ही स्थानीय निवासी है इसमें खालिदा परवीन और आदिल खां के मतदान पर आपत्ति लगाई गयी है। दोनों बीएलओ ने एसआईआर की प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी निभाई है। अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया और आवश्यक दस्तावेज भी संकलित किए। अब उन्हें ही फर्जी वोट बताया जा रहा है। राशिद ने बताया कि मेरे और मेरी बीएलओ पत्नी खालिदा परवीन वोट पर एक शख्स ने आपत्ति लगा दी है। यह वोट काटने की साजिश है। इसकी जांच होनी चाहिए।
सपा नेता के वोट पर आपत्ति
मानकपुर निवासी मल्लन खां समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी की स्थापना के समय से ही समाजवादी आंदोलन से जुड़े हुए हैं और संगठन में विभिन्न अहम पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा वे क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष और सभापति भी रह चुके हैं।

मल्लन खां के वोट को लेकर की गई आपत्ति की सूचना जब बीएलओ तक पहुँची तो गाँव में और भी नाराज़गी फैल गई। मल्लन खां ने बताया कि उनके दादा और परदादा भी मानकपुर गाँव के ही निवासी रहे हैं और उनका पूरा परिवार पीढ़ियों से इसी गाँव में रह रहा है। गांव में 600 वोट पर आपत्ति हैं, हाल ही हज पर गए लोगों के वोट पर भी आपत्ति लगा दी है। यह एक पूर्व नियोजित षड्यंत्र है, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और बीएलओ को भी अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।
पूर्व प्रधान का वोट भी नहीं छोड़ा
मानकपुर गाँव निवासी इमरान खां के मतदान पर आपत्ति दर्ज कर दी गई है। इमरान खां ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रधान रहे हैं और सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वर्षों से मानकपुर में निवास करने और नियमित रूप से मतदान करने के बावजूद उनके वोट को डुप्लीकेट अथवा स्थानांतरित बताकर फॉर्म-7 दाखिल किया गया है। पूर्व प्रधान ने इस आपत्ति को गलत बताया है। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन-जायदाद गाँव में ही है।
क्या बोले अन्य ग्रामीण
अब्दुल रऊफ खां ने बताया कि मैंने पूर्व के सभी चुनाव में वोट डाला है। एसआईआर में भी सभी दस्तावेज जमा किए हैं। अब वोट काटने के लिए गलत आपत्ति लगा दी गयी है। वहीं जहाना ने बताया कि उनके वोट पर गलत आपत्ति लगाई गयी है। इसके अलावा



