ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 18, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

भागीरथ घाट पर विवाह बंधन में बंधे 130 जोड़े

by Badaun Today Staff
February 9, 2019
in कछला
A A
भागीरथ घाट पर विवाह बंधन में बंधे 130 जोड़े
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

कछला (बदायूं)। कछला में भागीरथ घाट पर शनिवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 130 जोड़ों की शादियां हुई। विवाह के बाद गंगा को निर्मल, स्व्च्छ रखने की सौगंध भी खाई गयी।

शनिवार सुबह से ही आज गंगा किनारे लोगों का जुड़ना शुरू हो गया, सामूहिक शादी समारोह दोपहर में शुरू हुआ। तहसील सदर में 24 जोडे़, दातागंज में 26, बिसौली में 41, सहसवान में 13 एवं बिल्सी में 26 कुल 130 जोड़े जीवनसाथी बने, इनमें अखिल विश्व गायत्री परिवार ने वेदमंत्रोच्चारण कर 121 जोड़े हिंदू रीति रिवाज, 7 जोड़े मुस्लिम रीति रिवाज और 2 जोड़ा बौद्ध धर्म के अनुरूप परिणय सूत्र में बंधा।

दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शक्तिकलश, मां गायत्री, वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा का पूजन किया। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों की संजीवनी से दांपत्य जीवन में अलौकिक सुख मिलता है। प्यार और सहकारिता से भरापूरा परिवार ही धरती का स्वर्ग होता है। बीएल वर्मा ने  विवाह समारोह में शामिल हुए सभी लोगों को पतित पावनी मां गंगा को स्वच्छ बनाने की शपथ दोहरवायी। डीएम ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सहयोग करने वाले सामाजिक संगठनों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होने नवदपत्तियों को आर्शीवाद देते हुए कहा कि सभी जोड़े वैवाहिक जीवन में सदा खुशी रहें। सरकार के इस प्रयास से अब माता-पिता पर लड़कियां बोझ नहीं बनेंगी।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में प्रत्येक जोड़े के 35,000 रुपए वधू के बैक खाते में और 10,000 रुपए का सामान चांदी की बिछिया, मंगलसूत्र, पायल सहित बर्तन, पगड़ी और शादी के कपड़े आदि सामान दिया गया। इसके अलावा तहसील सदर में मुख्य अतिथि की ओर से डिनर सेट, एसएसपी की ओर से टिफिन, भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से साड़ी, नगर पंचायत कछला नरेश पाल यादव थाली गिलास, वीरपाल सोलंकी द्वार चार एवं तहसीदार सदर व सहसवान की ओर से कम्बल दिए गए।

इस दौरान डीएम दिनेश कुमार सिंह, सिडको अध्यक्ष बीएल वर्मा, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक धर्मेंद्र कुमार शाक्य, एसएसपी अशोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी रमेश चंद्र, समाज कल्याण अधिकारी राजेश चंद्र गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेड सुनील मिश्रा, एसडीएम पारस नाथ मौर्य, बिसौली एसडीएम मो. उवैश, बिल्सी एसडीएम लाल बहादुर, दातागंज एसडीएम दिनेश कुमार सिंह  आदि लोग मौजूद थे। वहीं गायत्री परिवार परिजन रामकिशन, कृष्णपाल, माया सक्सेना, संजीव कुमार शर्मा, कालीचरन पटेल, सुजाता माहेश्वरी, सुरेश कुमार मिश्रा, प्रदन्या मिश्रा, दिलीप कुमार, रामचंद्र प्रजापति, वैभव शर्मा आदि उपाचार्य रहे।
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
Previous Post

मायावती को सुप्रीम झटका, CJI बोले- हाथियों और मूर्तियों पर खर्च रूपये लौटाएं

Next Post

चौथे दिन भी जारी रहा भागवत कथा का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!