ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 17, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

तीसरे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, धारा 144 लागू

by Badaun Today Staff
April 21, 2019
in बदायूं
A A
तीसरे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, धारा 144 लागू
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए रविवार को चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व जिले में धारा 144 लागू करने का आदेश जारी किया है। लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण मंगलवार यानी 23 अप्रैल को होगा। बदायूं से धर्मेंद्र यादव, संघमित्रा मौर्य और सलीम इकबाल शेरवानी चुनाव मैदान में है।

23 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान होना है, जिले में चुनाव प्रचार थमने के साथ ही धारा 144 लागू कर दी गयी है। जिसके अंतर्गत किसी भी सार्वजनिक स्थल का उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए न हो इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान जिले में लाउड स्पीकर के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही किसी भी जगह 5 से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी हालत में चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्व को बख्शा नहीं जायेगा।

9 प्रत्याशियों मैदान में,

बदायूं में कुल 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहाँ पर सपा-बसपा-रालोद गठबंधन, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। समाजवादी पार्टी ने यहां से दो बार के सांसद और अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी ने उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य को यहां से मैदान में उतारा है। 1996 के बाद से समाजवादी पार्टी यहां कभी नहीं हारी है। मोदी लहर के बावजूद सपा के धर्मेंद्र यादव यहां जीतने में कामयाब रहे थे। धर्मेंद्र यादव को कुल 48 प्रतिशत वोट मिले थे और उन्होंने 1.66 लाख वोट से जीत दर्ज की थी। पिछली बार यहां से बीजेपी उम्मीदवार बागिश पाठक को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन भाजपा को 32 फीसद वोट मिले थे। यही वजह है कि बीजेपी इस बार कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है।

बदायूं की सीट जीतने के लिए भाजपा पुरजोर कोशिश कर रही है। अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह तक यहां रैली कर चुके हैं। लेकिन मुस्लिम-यादव के अलावा एससी वोटों के जरिये सपा-बसपा गठबंधन अपनी जीत पक्की मान रहा है। वहीं कांग्रेस ने इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सलीम इकबाल शेरवानी को बदायूं से मैदान में उतारा है। साल 1984 में कांग्रेस यहां से आखिरी बार चुनाव जीती थी, उसके बाद जो सत्ता से बाहर हुई तो अब तक वापसी नहीं कर सकी है। सपा से अलग होकर कांग्रेस में आए पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री आबिद रजा ने भी सपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

वहीं देश में तीसरे चरण के मतदान में 14 राज्यों में 115 सीटों पर वोटिंग होगी। तीसरे चरण का चुनाव उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा, असम और गोवा की कुछ सीटों पर होगा। इस चरण में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ साथ आजम खां, जया प्रदा, शिवपाल सिंह यादव, संतोष गंगवार और वरुण गांधी जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की कुल 10 लोकसभा सीटों मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत के लिये 23 अप्रैल को मतदान होगा।

तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर मुख्य मुकाबला सपा—बसपा—रालोद गठबंधन और बीजेपी के बीच ही होता दिख रहा है। मगर, कुछ सीटों पर कांग्रेस और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी—लोहिया मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है। वर्ष 2014 में इनमें से सात सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था। वहीं मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद सीटें सपा के खाते में गयी थीं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक तीसरे चरण में यूपी में 95.5 लाख पुरुषों और 80.9 लाख महिलाओं समेत कुल एक करोड़ 76 लाख मतदाता कुल 120 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
Previous Post

फर्जी वोटरों पर चलेगा प्रशासन का डंडा, तुरंत जाएंगे जेल

Next Post

कांग्रेस नेता आबिद रज़ा को गाड़ी समेत बम से उड़ाने की धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!