ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

नहीं रहे टीवी पत्रकार रोहित सरदाना, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

by Badaun Today Staff
April 30, 2021
in उत्तर प्रदेश
A A
नहीं रहे टीवी पत्रकार रोहित सरदाना, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली/लखनऊ। टेलीविजन जगत के बड़े पत्रकार रोहित सरदाना अब इस दुनिया में नहीं रहे। कोरोना से संक्रमित रोहित सरदाना का शुक्रवार दोपहर निधन हो गया। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

ADVERTISEMENT

कोरोना संक्रमित रोहित सरदाना को इलाज के लिए नोएडा के अस्पताल में एडमिट किया गया था। आज सुबह चार बजे उन्हें आईसीयू में ले जाया गया था। दोपहर करीबन 1 बजे उन्हें  हार्टअटैक आया जिसमे उनकी मौत हो गयी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आने वाले रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। इससे पहले उन्होंने ईटीवी, सहारा समय, जी न्यूज़ में भी काम किया था। रोहित सरदाना को उनकी पत्रकारिता के बेस्ट एंकर के NT Award और ENBA Award के साथ-साथ 2018 में गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। रोहित कोरोनाकाल में लोगों की काफी मदद कर रहे थे। कोरोना का शिकार हुए लोगों के इलाज के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन, बेड आदि तक की व्यवस्था के लिए वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और लोगों से सहयोग की अपील कर रहे थे। उन्होंने कल भी ट्वीट कर एक महिला के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शनों की व्यवस्था करने की अपील की थी। इससे पहले उन्होंने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की थी।

रोहित सरदाना को याद करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ‘वरिष्ठ पत्रकार श्री रोहित सरदाना जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वह जनपक्षीय पत्रकारिता के अप्रतिम हस्ताक्षर थे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।’

इंडिया टुडे ग्रुप के पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने लिखा है, ‘रोहित मेरे बीच राजनीतिक मतभेद थे, लेकिन हमने हमेशा बहस को एंजॉय किया। हमने एक रात एक शो किया था, जो 3 बजे समाप्त हुआ था। इसके समाप्त होने पर उन्होंने कहा था, ‘बॉस मजा आ गया।’ वह एक जुनूनी एंकर पत्रकार थे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, रोहित सरदाना।’ सरदेसाई के अलावा कांग्रेस के सीनियर लीडर गुलाम नबी आजाद ने भी रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि दी है।

इससे पहले पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’

ShareTweetSend
Previous Post

कछला घाट पर गंदगी का अंबार, खुले में पड़ी हैं पीपीई किट, संक्रमण फैलने का खतरा

Next Post

पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का रखा प्रस्ताव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!