ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

यूपी में सात आईपीएस के तबादले, बदायूं के कप्तान भी हटाए गए

by Badaun Today Staff
October 1, 2021
in उत्तर प्रदेश
A A
आंगनबाड़ी सहायिका गैंगरेप: फजीहत के बाद थानाध्यक्ष निलंबित, दो आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी संकल्प शर्मा

Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

लखनऊ/बदायूं। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह की शुरुआत सात आईपीएस अफसरों के तबादले से हुई। प्रदेश के चार जिलों के पुलिस अधीक्षक का तबादला करते हुए नई तैनाती दी गई है। बदले गए जिलों में गाजीपुर, भदोही, बदायूँ, औरेया जिले शामिल है। बदायूं के एसएसपी संकल्प शर्मा को हटा दिया गया है, उनकी जगह गाजीपुर के एसएसपी ओपी सिंह लेंगे।

ADVERTISEMENT

गोरखपुर में व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या के बाद पुलिस के कामकाज और आचरण पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने थाने और सर्किल में तैनात, आरोपों में घिरे एक-एक पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों की छानबीन कराने का फैसला किया है। सीएम ने कहा कि यूपी पुलिस देश का सबसे बड़ा नागरिक पुलिस बल है और अनेक मौकों पर अपनी प्रोफेशनल दक्षता का शानदार उदाहरण भी दिया है लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों के अवैध गतिविधियों में संल्पित होने की शिकायतें मिल रही हैं।

सीएम योगी ने दो टूक शब्दों में गृह विभाग के अपर मुख्स सचिव और डीजीपी से कहा है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त एक भी पुलिसकर्मी यूपी पुलिस का हिस्सा नहीं होना चाहिए। वहीं यूपी में अगले कुछ माह में विधानसभा चुनाव भी है, ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से प्रशासनिक सेवाओं को अधिक बेहतर करने का काम किया जा रहा है। इसके चलते विभागीय अफसरों में फेरबदल की कवायद भी तेज हो गई है।

ट्रांसफर सूची में बदायूं एसएसपी संकल्प शर्मा को हटाकर कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है, अपर्णा गौतम को एसपी औरैया के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया। ओपी सिंह को एसएपी औरैया के पद से हटाकर एसएपी बदायूं बनाया गया। राम बदन सिंह को एसपी भदोई के पद से हटाकर एसपी गाजीपुर बनाया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को रेलवे से हटाकर रूल्स एंड मैन्युअल भेजा गया। अनिल कुमार को कानपुर कमिश्नरेट से हटाकर एसपी भदोई का चार्ज मिला है। डीजीपी मुख्यालय में तैनात 2016 बैच के आईपीएस अभिषेक वर्मा को पुलिस अधीक्षक औरेया बनाया गया है।

ShareTweetSend
Previous Post

योगी सरकार ने खुले स्थान पर शादी और कार्यक्रम की दी छूट, जानिए क्या है नई गाइडलाइन

Next Post

एक्शन में नए एसएसपी: कोतवाल को फटकार, तीन महीने से लापता शशांक को जल्द तलाशने का आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!