ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बदायूं में युवाओं ने मनाया लोकतंत्र का वैलेंटाइन

by Badaun Today Staff
February 14, 2022
in जिला बदायूं
A A
बदायूं में युवाओं ने मनाया लोकतंत्र का वैलेंटाइन

मिली शाक्य, अनुराग शंखधार, ऋषभ वार्ष्णेय, सागर वार्ष्णेय, अमन वार्ष्णेय, आस्था सिंह

Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। बदायूं में आज 6 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ जिसका परिणाम आगामी 10 मार्च को आएगा। तड़के से ही केंद्रों के बाहर मतदाताओं की भीड़ लगी रही। युवा वर्ग में वोट डालने को लेकर जोश हाइ दिखा। उन्‍होंने पहली बार वोट डालकर अपने अनुभवों को भी साझा किया। युवाओं ने कहा कि देश प्रेम पहले है। वैलेंटाइन डे के खास मौके पर वोट करना लोकतंत्र का वैलेंटाइन मनाने जैसा है।

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के कस्बा उझानी निवासी अनुराग शंखधार, ऋषभ वार्ष्णेय, सागर वार्ष्णेय अमन वार्ष्णेय ने बताया आज पहली बार मतदान किया, यह एक सुखद अनुभव है। प्रदेश की कानून व्यवस्था क्षेत्र के विकास को ध्यान रखकर वैलेंटाइन डे पर अपना पहला वोट राष्ट्रहित में समर्पित किया। बदायूं विधानसभा में आस्था सिंह और मिली शाक्य ने पहली बार वोट डाला। आस्था ने बताया कि वो बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा हैं, पेट्रोल-डीजल से लेकर मोबाइल के रिचार्ज तक के दाम बढ़ गए हैं जिसका सबसे बढ़ा नुकसान स्टूडेंट्स को होता है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण भी जरुरी है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना मतदान प्रयोग कर बहुत अच्छा लगा। जबकि पॉलिटेक्निक की छात्रा मिली शाक्य ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए वोट किया है।

सुधांशु सक्सेना, शिवम सिंह, मोहम्मद आरिफ, अभिषेक वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, मोहम्मद अशरफ

बदायूं विधानसभा क्षेत्र के वोटर सुधांशु सक्सेना ने बताया कि उन्‍होंने पहला वोट विकास के मुद्दे को ध्यान में रख कर दिया है, शहर का विकास महानगर की तर्ज पर होना चाहिए। बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र शिवम सिंह ने बताया कि उनके लिए रोजगार मुद्दा है, साथ ही जनरल कैटेगरी के लिए ईडब्ल्यूएस में उम्र की सीमा में छुट मिलनी चाहिए।

तौहीद रज़ा, बिट्ठल गोस्वामी, सुजीत यादव, विवेक माहेश्वरी

बिल्सी विधानसभा के लिए अपना जनप्रतिधि चुनने जा रहे बीएड प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उनके लिए मुख्य मुद्दा रोजगार है। वहीं अभिषेक वार्ष्णेय ने बताया कि उन्होंने कहा कि रोजगार और महिला सुरक्षा के लिए वोट किया है, उन्होंने कहा कि युवाओं को इस मतदान के महाकुंभ में अपने मतों का प्रयोग निश्चित तौर पर करना चाहिए। राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट दिया। कहा कि पहली बार वोट देने में काफी खुशी हुई है। क्रिकेटर मोहम्मद अशरफ ने बताया कि क्षेत्र में खिलाडियों को आगे बढाया जाए, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए इसी को ध्यान में रखा है।

बिल्सी विधानसभा में मतदान करने वाले तौहीद रज़ा, बिट्ठल गोस्वामी, सुजीत यादव भी पहली बार मतदान कर उत्‍साहित नजर आए। सुबह ही तैयार होकर पोलिंग बूथ पर पहुंचकर पहली बार मतदान किया। मतदान करने के बाद मशीन से बीप की आवाज आने पर मालूम हुआ कि वोट हो गया है। इससे काफी खुशी मिली। उन्होंने बताया कि रोजगार और शिक्षक भर्ती के लिए वोट किया है। पहली बार परिवार के साथ वोट देने पहुंची तो अलग ही अनुभव मिला है। राज गुप्ता ने बताया कि पहला वोट राष्ट्रहित में किया है जबकि ऋतिक वार्ष्णेय ने बताया कि गुंडाराज और बेरोजगारी के खिलाफ वोट किया है।

राज गुप्ता, दर्शिका शाक्य, ऋतिक वार्ष्णेय

 

बदायूं विधानसभा सीट पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा दर्शिका शाक्य ने पहली बार वोट डाला। उन्होंने बताया कि मतदाता पर्ची मिलने के बाद से ही वह वोट डालने के लिए उत्साहित थी, वोट डालने के बाद अलग ही खुशी मिली। उन्होंने बताया कि रोजगार और बढती महंगाई के मद्देनजर वोट किया है। अच्छे प्रत्याशी की ही जीत होनी चाहिए।

ShareTweetSend
Previous Post

प्रतिबंध के बावजूद भी मतदान केन्द्र तक पहुँचे मोबाइल, इवीएम की फोटो भी खींची

Next Post

न एसडीएम मना पाए, न सीडीओ, डीएम रहीं नदारद, आखिरकार नहीं पड़े नरऊ में वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!