ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 16, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सगे भाइयों ने की थी युवक की गला दबाकर हत्या

by Badaun Today Staff
July 15, 2022
in बदायूं
A A
सगे भाइयों ने की थी युवक की गला दबाकर हत्या
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव तालिबनगर निवासी युवक की हत्या उसके ही सगे भाइयों ने की थी। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपी भाई को जेल भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने पड़ोसी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

गांव तालिबनगर निवासी बसंत कुमार पुत्र लोचन प्रजापति का शव 10 जुलाई की देर रात पड़ोसी रामदास के दरवाजे पर पड़ा मिला था। बसंत के घर में रविवार रात देवी जागरण था। परिवार वाले जागरण में लगे थे लेकिन बसंत शाम से ही लापता हो गया। बसंत शराब पीने का आदी था। देर रात काफी खोजबीन करने पर उसका शव गांव में पड़ा मिला। परिवार वाले उसके शव को उठाकर घर ले गए।

युवक की पत्नी सीमा ने रामदास पुत्र मुंशी लाल, सूबेदार, सतीश, भूरे उर्फ लखपत पुत्रगण रामदास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। सीमा का आरोप था कि उनके पड़ोसी ने बसंत को शराब पिलाकर दो बीघा जमीन का बैनामा करा लिया था। उसका कोई रुपया नहीं दिया गया। उसे जान से मारने की और धमकी दी गई।

जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपियों से पूछताछ की तो पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा, घटनाक्रम के दौरान परिजनों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस को शक हुआ जिसके बाद बसंत के भाई ओमपाल और डालचंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

उन्होंने बताया कि बसंत ने दो बीघा खेत बेच दिया था, इससे भी परिवार वाले उससे नाराज थे। देवी जागरण वाली शाम बसंत शराब पीकर आ गया। इससे परिवार वालों ने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में दोनों भाइयों ने उसका गला दबा दिया और शव को पड़ोसी के दरवाजे पर फेंक दिया। पुलिस ने दोनों भाइयों को जेल भेज दिया है।

ShareTweetSend
Previous Post

लटक रहे जर्जर विद्युत तार दे रहे हादसों को न्यौता

Next Post

बारिश में करंट की चपेट में आने से 5 जानवरों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!