ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 16, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सील गेस्टहाउस में प्रेमी युगल से अभद्रता, संचालक की मौज

by Badaun Today Staff
September 13, 2023
in उझानी
A A
सील गेस्टहाउस में प्रेमी युगल से अभद्रता, संचालक की मौज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी। नगर के चर्चित गेस्टहाउस में बुधवार को एक संगठन के लोगों ने दो बालिग प्रेमी युगल को पकड़ लिया। उनके साथ अभद्रता की गई, इसका वीडियो भी बनाया गया। बाद में एक प्रेमी युगल को कोतवाली लाकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। हालाँकि गेस्टहाउस सील हो चुका है इसके बावजूद संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

ADVERTISEMENT

नगर में बदायूं रोड स्थित निजी गेस्टहाउस में दोपहर को बाइक सवार दो प्रेमी युगल यानि कुल चार युवक-युवती पहुंचे थे। दोनों ने अपनी आईडी जमा करके कमरा ले लिया। एक प्रेमी युगल प्रथम तल और दूसरा ग्राउंड तल के कमरे में था। थोड़ी ही देर बाद एक संगठन के लोग गेस्टहाउस पहुंच गए और प्रथम तल पर कमरा खुलवाकर प्रेमी युगल को बाहर निकल लाए। संगठन के लोगों ने इनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम-पता बताया। युवक ने बताया कि वो बालिग है और अपनी प्रेमिका के साथ यहाँ आया है, उसे नहीं पता था कि गेस्टहाउस सील हो चुका है। इसी दौरान युवक पर थप्पड़ बरसाए गए। उनके साथ लगातार गाली-गालौच की गई, लड़की को भी अपमानित किया गया।

इस बीच गेस्टहाउस के बाहर भारी भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पुलिस भी पहुँच गयी हालाँकि उससे पहले ही एक प्रेमी युगल अपनी बाइक से वहां से खिसक गया। बाद में पुलिस पकड़े गए दूसरे प्रेमी युगल का लेकर कोतवाली पहुंची। हालाँकि गेस्टहाउस संचालक को हाथ तक नहीं लगाया गया, उधर कोतवाली में पूछताछ के दौरान प्रेमी युगल ने अपने आधारकार्ड पुलिस को दिए। दोनों बालिग थे, इसीलिए उन्हें  परिजनों के हवाले कर दिया गया।

सील हो चुका है गेस्टहाउस
उझानी में चर्चित गेस्ट हाउस को बीते साल सील कर दिया गया था। गेस्टहाउस संचालक नियम-कायदों की धज्जियाँ उड़ाते हुए नाबालिग युवक-युवतियों को कमरा उपलब्ध करवाता था, साथ ही स्कूल की छात्र-छात्राओं को भी कमरा देने में उसे कोई झिझक नहीं थी। बदायूं शहर की एक छात्रा ने यहाँ एक युवक पर धर्मांतरण की कोशिश का आरोप लगाया।

इसके बाद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गेस्टहाउस मालिक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में एसडीएम सदर की मौजूदगी में गेस्टहाउस सील करा दिया गया। हालाँकि सील होने के बावजूद संचालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, प्रशासन ने कमरों तक पहुँचने वालों रास्तों पर जंजीर बांधकर ताला लगाया गया था जिसमे अधिकांश को अब तोड़ दिया गया है। यहाँ हर दिन प्रेमी युगल आते हैं जिनमे कई नाबालिग भी होते हैं। संचालक घंटों के हिसाब से कमरा मुहैया करवाकर मौज काट रहा है, अभद्रता बालिग प्रेमी युगल के साथ की जा रही है।

ShareTweetSend
Previous Post

राशन की दुकान के प्रस्ताव में धांधली, एडीओ पंचायत और सचिव ने की प्रधान से सांठगांठ

Next Post

उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!