ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 8, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

फौजी बनने की तैयारी कर रहे पाँच युवकों को कार ने कुचला, तीन की मौत

by Badaun Today Staff
October 25, 2020
in बदायूं
A A
फौजी बनने की तैयारी कर रहे पाँच युवकों को कार ने कुचला, तीन की मौत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

वजीरगंज। बदायूं में रविवार सुबह पाँच युवकों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवको की हालत गंभीर है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। पाँचों युवक सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे।

ADVERTISEMENT

वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद बिसौली रोड स्थित गांव कुनार निवासी देव, राहुल, योगेंद्र, सचिन, जुगन सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे। हर रोज की तरह रविवार सुबह करीबन 5.30 बजे पाँचों युवक दौड़ के बाद सडक किनारे व्यायाम कर थे, इसी दौरान दिल्ली से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने पाँचों युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था, कि पाँचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक उपचार के लिए उन्हें कहीं ले जाया जाता तब तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवकों की हालत गंभीर है। इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे से नाराज गांव कुनार के ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त योगेंद्र पुत्र धूम सिंह, जुगन सागर पुत्र सोहन पाल, सचिन के रुप में हुई। जबकि राहुल और देवन घायल हैं। पुलिस ने कार चालक और गाड़ी मालिक को हिरासत में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

ShareTweetSend
Previous Post

48 घंटो में डकैती की दूसरी वारदात, कोल्ड स्टोर में बंधक बनाकर लूटे सात लाख

Next Post

सिडको अध्यक्ष बीएल वर्मा को राज्यसभा का टिकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version