ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 2, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बदायूं में दर्दनाक हादसा, स्कूल वाहनों की भिडंत में चार बच्चों और चालक की मौत

by Badaun Today Staff
October 30, 2023
in बदायूं
A A
बदायूं में दर्दनाक हादसा, स्कूल वाहनों की भिडंत में चार बच्चों और चालक की मौत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। म्याऊं थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो स्कूल वाहनों की आपस में भिड़ंत में चार बच्चों और एक वाहन चालक की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायल बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है।

जवाहर नगला म्याऊं-उसावां मार्ग स्थित सत्यदेव विद्या पीठ इंटर कॉलेज की बस और एसआर पब्लिक स्कूल गौतरा की वैन गांवों से बच्चों को लेकर जा रही थी। नवीगंज के पास स्कूल बस और वैन की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। जिससे टक्कर इतनी भीषण हुई कि स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में बस चालक ओमेंद्र निवासी गांव लभारी और एक छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलते ही बच्चों के स्वजन भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुच गई। सभी घायलों को सीएचसी म्याऊं भेजा गया। वहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान तीन छात्रों ने दम तोड़ दिया। मृतक बच्चों में एक बस चालक का बेटा भी है। मासूम के शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी मिलते ही डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पहुंच गए। डीएम ने बताया कि म्याऊं थाना क्षेत्र में स्कूल बस और वैन की टक्कर हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मृतकों के नाम

  • बस ड्राइवर ओमेंद्र निवासी गांव लभारी
  • कौशल्या पुत्री हरवंश निवासी नवीगंज, उसावां
  • प्रदीप पुत्र मदनलाल निवासी ग्येतिया, हजरतपुर
  • खुशी पुत्री प्रदीप निवासी ममोरा, हजरतपुर
  • हर्षित पुत्र ओमेंद्र निवासी निवासी गांव लभारी

घायल बच्चों के नाम

  • आयुष पुत्र मोरपाल निवासी ग्योति हजरतपुर
  • कौशल पुत्र सरवन कुमार निवासी ग्योति हजरतपुर
  • इशितापाल पुत्री रक्षपाल सिंह निवासी म्याऊं
  • सर्वज्ञ शर्मा पुत्र रोहित कुमार निवासी गूरा बरेला
  • अरुण पुत्र अवधेश कुमार निवासी लभारी
  • पारूल पुत्री हरवंश निवासी नवीगंज
  • पारूल पुत्री श्रवण कुमार निवासी ग्योति
  • रश्मि पुत्री सरवन कुमार निवासी ग्योति
  • अतुल पुत्र ननकूराम निवासी नगरिया अभय
  • भाग्य श्री निवासी जगपाल निवासी ग्योति
  • इंद्रजीत पुत्र जगपाल निवासी ग्योति
  • रुद्र प्रताप सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी नगरिया अभय
  • प्रियांशी पुत्री मदनपाल निवासी ग्योति
  • पवन कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी ग्योति
  • शिवम पुत्र विजय कुमार निवासी नवीगंज
  • अंशु पुत्र बलराम निवासी नवीगंज
  • संजय पुत्र हरपाल निवासी नवीगंज
  • परी पुत्री भूपेश निवासी गूरा बरेला
  • प्रियांशी पुत्री सतीश चंद्र निवासी गूरा बरेला
  • मानव सिंह पुत्र अवधेश कुमार निवासी लभारी

ShareTweetSend
Previous Post

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक ने साक्षरता शिविर का किया आयोजन

Next Post

ई-रिक्शा, मैजिक, टेंपो में ढोए जा स्कूली बच्चे, कब जागेगा प्रशासन?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!