ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 18, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं में प्रशासन द्वारा जारी सभी पास निरस्त, सख्ती के आदेश

by Badaun Today Staff
April 19, 2020
in बदायूं
A A
बदायूं में प्रशासन द्वारा जारी सभी पास निरस्त, सख्ती के आदेश
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। लॉकडाउन में बदायूं की असंतोषजनक स्थिति पर सीएम योगी की नाराजगी के बाद जिला प्रशासन शासन ने सख्ती और बढ़ा दी है। लॉकडाउन में सेवा कार्यों, जरूरती कामकाज के लिए जारी किए गये सभी पास को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

ADVERTISEMENT

कोरोना पर काबू पाने के लिए सरकार लॉकडाउन कर रखा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में बाधा न आए इसलिए प्रशासन ने फल, सब्जी, दूध, राशन की दुकानों की डोर टू डोर सामान मुहैया करवाने के लिए पास जारी किए गये लेकिन लॉकडाउन को लेकर जिले की असंतोषजनक स्थिति के बाद इन सभी पास को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा सुबह-शाम तीन घंटे के लिए जरूरती सामानों की दुकानों, पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी की अनुमति को भी रद्द कर दिया गया है साथ ही राहत कार्यों में जुटे स्वंयसेवी संगठनों के लिए जारी किए पास को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारी और कर्मचारियों के पास को छोडकर जनपद में जारी किए सभी पास को निरस्त कर दिया गया है।

दरअसल उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार अपना पूरा दमखम लगा रही है लेकिन कई स्थानों पर लोगों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से इस महामारी के खिलाफ लड़ाई के कमजोर होने का भी डर है। राज्य के के अपर मुख्य‍ सचिव अवनीश अवस्‍थी ने एक पत्र जारी कर राज्य के 40 जिलों में लॉकडाउन की स्थिति पर असंतोष जताया है. जिसके बाद इन जिलों में लॉकडाउन का पालन कठोरता के कराए जाने का निर्देश दिया गया है।

इस पत्र के बाद डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी एक्शन में आ गए हैं। डीजीपी ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों से लॉकडाउन में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। हॉट स्पॉट इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने और सेक्टर स्किम कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। चिन्हित हॉट स्पॉट क्षेत्रों में बैंक और राशन की दुकानें बंद रखने के लिए कहा गया है। साथ ही इन क्षेत्रों के मकानों का सत्यापन कर सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

डीजीपी ने संबंधित जिलों के पुलिस कप्तानों को सभी हॉट स्पॉट क्षेत्रों में लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग और दमकल कर्मियों के सहयोग से इन क्षेत्रों को सैनिटाइज कराने के लिए कहा है। ​सभी जिलों के चिन्हित हॉट स्पॉट इलाकों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस को फुट पेट्रोलिंग के निर्देश गए हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मियों सहित मीडिया कर्मियों को आने-जाने की छूट रहेगी।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी के 40 जिलों में लॉकडाउन में सख्ती न होने से सीएम योगी नाराज, बदायूं भी शामिल

Next Post

कोटा से बदायूं पहुंचे 94 विद्यार्थी, डीएम और एसएसपी ने जाना हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version