ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 16, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उझानी में फर्जी मतदान का आरोप, दरोगा से भिड़े रजनीश गुप्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

by Badaun Today Staff
May 11, 2023
in उझानी
A A
उझानी में फर्जी मतदान का आरोप, दरोगा से भिड़े रजनीश गुप्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी। उझानी नगर निकाय चुनाव में गुरुवार को हो रही वोटिंग के दौरान कई जगहों पर विवाद की स्थिति देखने को मिली। कहीं बूथ पर भाजपा-सपा समर्थकों में हाथापाई हुई, तो एक दूसरे बूथ पर सपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी रजनीश गुप्ता और उनके समर्थक पूनम अग्रवाल के बेटे नीलांशु अग्रवाल पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए दरोगा से भिड गए। एकाएक भीड़ जमा हुई तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर मामला शांत करवाया।

ADVERTISEMENT

नगर पालिका क्षेत्र के मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से शांतिपूर्वक मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर मतदाता काफी उत्साहित नजर आए लेकिन पारा चढ़ते ही माहौल भी गरमा गया। नगर पालिका में बूथ पर सपा और भाजपा नेता आमने सामने आ गए, सपा ने एजेंट को बाहर निकालने का आरोप लगाया। दोनों के बीच जमकर बहस हुई। एक नेता ने तो चुनाव बाद देख लेने की धमकी भी दे डाली। बाद में सपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी रजनीश गुप्ता पहुंचे। हंगामा बढ़ा तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने समझाबुझाकर मामला शांत कर दिया। पुलिस ने बताया कि एजेंट को मतदान केंद्र से बाहर रहने को कहा गया था।

दूसरा विवाद सरौरा के बूथ पर हुआ। यहाँ भाजपा और सपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी के करीबी समर्थकों में जमकर हाथापाई हुई। बताया जाता है कि एक प्रत्याशी के समर्थक बूथ पर पहुंचे थे, उन्ही के पीछे-पीछे दूसरे प्रत्याशी के समर्थक पहुँच गए। दोनों ने एक दूसरे पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया जिसके बाद दोनों में हाथापाई हो गयी। हालाँकि पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को अलग-अलग कर बूथ से बाहर निकाल दिया।

वहीं अंतिम समय में एक-एक वोट के लिए मारा-मारी के बीच शाम 6 बजे हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल के मतदान केंद्र में विवाद हुआ। सपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी रजनीश गुप्ता के बेटे नितिन गुप्ता ने आरोप लगाया कि एक दरोगा ने भाजपा प्रत्याशी पूनम अग्रवाल के बेटे नीलांशु अग्रवाल को मतदान के दौरान कमरे में जाने दिया, इस दौरान 10 मिनट तक हरविलास कॉलेज का दरवाजा बंद कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नीलांशु और उनके साथियों ने फर्जी वोटिंग की है। इस बीच कई सपा कार्यकर्त्ता इक्कठा हो गए।

सूचना पर रजनीश गुप्ता भी पहुँच गए। उन्होंने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की। इस दौरान रजनीश गुप्ता और दरोगा के बीच गहमागहमी हो गयी, रजनीश गुप्ता ने दरोगा कि वर्दी उतारने की धमकी भी दे डाली। साथ ही उन्होंने मतदान केंद्र की जाँच की मांग भी की।

हंगामा बढ़ता देख थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह, एसआई राहुल पुंडीर भारी पुलिस बल के साथ पहुँच गए। उन्होंने लाठीचार्ज कर स्कूल के बाहर जमा भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद उन्होंने रजनीश गुप्ता से बात कर मामला शांत करवाया। बाद में नतीजे भाग्य भरोसे बोलकर रजनीश गुप्ता समेत तमाम लोग रवाना हो गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी मतदान का आरोप गलत है। सभी प्रत्याशी और उनके एजेंट मतदान केंद्र पर जाकर जायजा ले रहे हैं, उसी को लेकर गलतफहमी हुई है।

हिरासत में लिए गए सभासद प्रत्याशी
उझानी में मतदान के दौरान पुलिस ने सभासद प्रत्याशियों को हिरासत में लिया गया। नगर के वार्ड 15 से किशन यादव सभासद का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी ने उन पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने नगर पालिका के बूथ से किशन यादव को हिरासत में ले लिया। वार्ड 25 से प्रत्याशी अशरफ नूरी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। दोनों निवर्तमान सभासद हैं। इसके अलावा करीबन 10-15 युवकों को हिरासत में लिया गया, इन सभी को मतदान सम्पन्न होने के बाद छोड़ दिया गया है।

58.75 फीसद हुआ मतदान
उझानी में शाम 6 बजे मतदान सम्प्पन हो गया। 6 बजे के बाद मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों को ही वोट डालने दिया गया। नगर पालिका क्षेत्र में कुल 58.75 फीसद मतदान हुआ।

ShareTweetSend
Previous Post

मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

Next Post

उसहैत के भाजपा प्रत्याशी का हंगामा, प्रशासन पर मतदान रोकने का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version