Site icon Badaun Today

उझानी: मुखबिरी के शक में पशु तस्करों ने युवकों को पीटा, जमकर हुई पत्थरबाजी

उझानी। कस्बे में चल रहे अवैध स्लाटर हाउस पर पुलिस ने एक बार फिर छापा मारकर आधा दर्जन जानवरों को मुक्त करवाया है। वहीं रविवार सुबह पशु तस्करों और उनके साथियों ने जमकर उत्पात मचाया। पशु तस्करी की घटनाओं में पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए तस्करों ने दो युवकों को बुरी तरह पीटा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

कस्बे में लंबे वक्त से घरों में अवैध कटान हो रहा है। लेकिन पुलिस की अब तक यहाँ नजर नहीं थी लेकिन कोतवाली में फेरबदल होते ही अब कार्रवाई शुरू हो गयी है जिसके तस्कर बौखलाए हुए हैं। शनिवार रात करीबन 9 बजे एसआई रामेंद्र सिंह के नेतृत्व पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मस्जिद के पीछे गली में एक गोदाम में दबिश देकर आधा दर्जन जानवरों को कब्जे में लिया। जबकि कटान करने वाले वहां से भाग निकले। एक सप्ताह पहले भी पुलिस ने यहाँ दबिश थी जिसमे एक दर्जन जानवर पकडे गए थे। इसी बात को लेकर उन्होंने एक युवक पर मुखबिरी का शक जताते हुए उसके साथ मारपीट कर दी।

वहीं रविवार सुबह दोनों पक्षों में फिर झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई और पशु तस्करों ने फायरिंग भी की। आरोप है कि युवक का बड़ा भाई दिल्ली से वापस लौटा तो तस्करों ने उसे रास्ते में कार में डालकर अगवा कर लिया। तस्करों ने उसे पीटकर लहूलुहान कर दिया जिसके बाद उसे घर के पास छोड़ दिया।

इस बीच सूचना पर एसआई रामेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। उन्होंने कई मीट कारोबारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शिकायती पत्र पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version