ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 19, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

जिसने लहराया जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में परचम, उसने गवां दी अपनी सरकार, योगी बदलेंगे इतिहस?

by Badaun Today Staff
July 4, 2021
in Uncategorized
A A
जिसने लहराया जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में परचम, उसने गवां दी अपनी सरकार, योगी बदलेंगे इतिहस?
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

लखनऊ। यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बीजेपी ने आगामी फाईनल यानि विधानसभा चुनाव प्रदेश से पहले इस सेमीफाइनल में 75 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालाँकि इसके साथ एक इतिहास भी जुड़ा है, जिसने भी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में परचम लहराया है उसे विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ता है। अब देखना है कि योगी आदित्यनाथ इस इतिहास को बदलने में कामयाब होंगे या नहीं।

ADVERTISEMENT

यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत को यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बूस्टर डोज माना जा रहा है। 2015 में यूपी की आधी से ज्यादा सीटों पर राज करने वाली सपा को करारा झटका लगा है। सोनिया गांधी की ससंदीय सीट रायबरेली और सपा के मैनपुरी जिले में भी भाजपा ने सेंधमारी की है। पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में 67 जिलों में भाजपा को अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की खुशी मिली है। यह खुशी इसलिए और बड़ी मानी जा रही है क्योंकि महज कुछ माह बाद ही राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस जीत के बड़े संदेशों के साथ भाजपा की ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता और बढ़ेगी। जिला पंचायत चुनाव को सत्ता दल का चुनाव कहा जाता है। इससे पहले एसपी और बीएसपी के भी बड़ी संख्या में जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे लेकिन विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

बीएसपी सुप्रीमो मायावती की साल 2007 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनी थी। साल 2010 में बीएसपी के कार्यकाल में जिला पंचायत चुनाव हुए थे। इस दौरान बीएसपी के 20 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए थे। इसके साथ ही बीएसपी के लगभग 40 जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीत कर आए थे। बीएसपी के 60 से ज्यादा जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 2012 में जब विधानसभा चुनाव हुए तो उसमें समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी और मायावती सत्ता से बाहर हो गई थी।

समाजवादी पार्टी की साल 2012 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनी थी, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने। साल 2016 में पंचायत चुनाव एसपी के कार्यकाल में हुए थे। एसपी के 37 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए थे। एसपी के प्रदेशभर में लगभग 65 जिला पंचायत अध्यक्ष जीते थे। बीजेपी के सबसे कम जिला पंचायत अध्यक्ष थे लेकिन जब 2017 के विधानसभा चुनाव हुए तो सपा सत्ता से बाहर हो गई। बीजेपी ने पूर्ण बहुमत से सरकार बना ली।

अब भाजपा ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सबसे ज्यादा जिलों पर कब्जा किया है। अगले साल 2022 में चुनाव है, अब देखना है कि बीजेपी इस इतिहास को तोड़ पाएगी या इसका शिकार हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है, साथ ही इस जीत का श्रेय यूपी के सीएम योगी को दिया है। इसीलिए विधानसभा चुनाव में इस इतिहास को बदलना योगी आदित्यनाथ की भी जिम्मेदारी है।

योगी आदित्यनाथ को न सिर्फ जिला पंचायत अध्यक्ष से जुड़े इस इतिहास को बदलना है बल्कि नोएडा के इतिहास को बदलना है। नोएडा के बारे में कहा जाता है, जब भी प्रदेश का कोई सीएम यहां आया, वह दोबारा सत्ता में नहीं लौटा। पिछले 29 सालों से अंधविश्वास की यही धारणा चली आ रही है। लेकिन योगी आदित्यनाथ ने अपने इस कार्यकाल में नोएडा का दौरा कर चुके हैं।

नोएडा को लेकर अंधविश्वास तब जुड़ा जब सूबे में कांग्रेस की सरकार थी और उस वक्त के मुख्यमंत्री और गोरखपुर के निवासी वीर बहादुर सिंह 23 जून 1988 को नोएडा गए। मगर इसके अगले ही दिन ऐसे हालात बने कि उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा। यहीं से ये अंधविश्वास खड़ा हुआ कि जो भी सीएम नोएडा जाता है, उसकी कुर्सी चली जाती है।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती यह अंधविश्वास तोड़ने 2011 में नोएडा गई थीं और 2012 के चुनावों में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। पिछली सरकार के मुखिया अखिलेश यादव ने नोएडा से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास अखिलेश ने लखनऊ बैठे-बैठे ही कर डाला था। अखिलेश यादव ने अप्रैल 2015 में लखनऊ स्थित अपने आवास से नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया था।

इस मौके पर उन्‍होंने कहा था, तमाम अंधविश्वासों के चलते नोएडा जाने पर पाबंदी है। इसलिए लखनऊ से ही यूनिवर्सिटी की आधारशिला रख रहा हूं। पुराने लोगों ने इस तरह का अंधविश्वास फैलाया है, लेकिन मैं जल्द ही नोएडा जाकर इस अंधविश्वास को तोड़ूंगा। लेकिन अखिलेश यादव 5 साल में एक बार भी नोएडा कदम रखने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

नोएडा अंधविश्वास के टोटके का असर राजनाथ सिंह पर भी दिखा था। सीएम रहते हुए उन्‍होंने नोएडा में बने फ्लाईओवर का उद्घाटन दिल्ली से किया था। यही नहीं, बड़े दबाव के बाद भी निठारी कांड में मुलायम सिंह यादव अपनी पिछली सरकार में नोएडा नहीं गए थे। कल्याण सिंह भी नोएडा जाने से परहेज करते रहे।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी: हेलीकॉप्टर में विदा हुई भाजपा नेता की बेटी

Next Post

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत गंभीर, किसी को पहचान भी नहीं पा रहे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version