ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

योगी जीतेंगे या अखिलेश, बदायूं में 2 किसानों के बीच लगी चार बीघे जमीन की शर्त

by Badaun Today Staff
March 9, 2022
in बदायूं
A A
योगी जीतेंगे या अखिलेश, बदायूं में 2 किसानों के बीच लगी चार बीघे जमीन की शर्त
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। आएंगे तो योगी या बाईस में बाइसिकल, राजनैतिक दलों के साथ साथ समर्थकों को भी नतीजों का इंतजार है हालाँकि कुछ ही घंटों में इसका फैसला हो जाएगा। इस बीच जनपद से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जिसमें चुनाव नतीजों को लेकर चार बीघे जमीन की जोत दांव पर लग गई है।

यूपी के चुनाव नतीजों पर बीजेपी और सपा के दो समर्थकों विजय सिंह और शेर अली के बीच एक ऐसी शर्त लगी है, जिसका गवाह पूरा गांव बना है। बाकायदा अंगूठे का निशान लगाकर करारनामा तैयार किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। ब्लाक म्याऊं क्षेत्र का गांव बिरियाडांडी शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहाँ छह मार्च को गांव के लोग चौपाल पर बैठे थे। उनके बीच किसकी सरकार बनेगी, इस पर बहस चल रही थी। इसी दौरान चौपाल पर मौजूद शेर अली ने कहा कि इस बार सपा सरकार बनेगी जबकि विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ही बनेगी। दोनों के बीच बात शर्त लगाने तक पहुँच गयी।

चुनावी बहस की इस शर्त को स्वीकारने के लिए ग्रामीणों के सामने यह तय हुआ कि भाजपा की सरकार बनी तो शेर अली शाह चार बीघा जमीन विजय सिंह को सालभर तक फसल करने को देंगे। अगर सपा की सरकार बनी तो विजय सिंह चार बीघा जमीन शेर अली शाह को सालभर के लिये फसल करने के लिए देंगे।

इस बात से कोई मुकर न जायें इसके लिए करारनाम भी तैयार किया गया। गांव के प्रमुख लोगों में किशनपाल सेंगर, जय सिंह शाक्य, कन्ही लाल, राजाराम, उमेश, राजीव कुमार, सतीश कुमार सहित 12 गवाह ने उस पर अपनी गवाही दी। यानी जहां एक तरह यूपी चुनाव के परिणाम अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ के लिए अहम हैं तो वहीं शेर अली और विजय सिंह के लिहाज से भी महत्वूर्ण हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

24 मार्च से होंगी यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, यहां पूरा शेड्यूल

Next Post

विधानसभा चुनाव परिणाम Live: बदायूं में महेश और बिल्सी में हरीश शाक्य को मिली जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version