ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गंगा में डूबे दोनों किशोरों का शव मिला, परिवार में पसरा मातम

by Badaun Today Staff
May 20, 2025
in कछला
A A
कछला में अस्थि विसर्जन के लिए आए 6 लोग गंगा में डूबे, दो लापता

सोमवार को विलाप करते परिजन

Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

कछला(बदायूं)। कछला गंगा घाट पर सोमवार को हुए हादसे में डूबे किशोरों के शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिए गए। दोनों शव घटनास्थल से करीब छह किलोमीटर दूर गंगा में मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से ही परिजन गंगा किनारे अपनी संतानों की एक झलक के लिए तड़पते रहे थे। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENT

राजस्थान के भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र से करीब 35 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवंरीश सिंह की अस्थि विसर्जन के लिए सोमवार सुबह कछला घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान तेज बहाव में छह लोग गंगा में डूब गए थे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से चार को बचा लिया गया था, लेकिन सुमित और सुमीर गहराई में समा गए थे। एसडीएम ने मुरादाबाद से एसडीआरएफ की टीम बुलाई। यह टीम देर रात तक दोनों की तलाश में जुटी रही। मंगलवार सुबह दोनों किशोरों की तलाश दोबारा शुरू की गई। इस दौरान कछला घाट से करीब छह किमी दूर गोताखोरों ने दोनों के शव बरामद कर लिए। 

परिजन अमित सिंह ने बताया कि सुमित और सुमीर चचेरे-तहेरे भाई थे। दोनों पढ़ाई में होनहार थे। सुमित 11वीं और सुमीर 12वीं कक्षा का छात्र था। सुमित, विजय सिंह की चार संतानों में सबसे छोटा था। उससे बड़े भाई अमित और भोला हैं, जबकि बहन पिंकी भी है। वहीं सुमीर दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई करन भी इस यात्रा में शामिल था, लेकिन स्नान के वक्त घाट पर ही रुका रहा, जिससे वह बच गया।

ShareTweetSend
Previous Post

पीएम मोदी 22 मई को करेंगे उझानी रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, डीआरएम ने किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version