ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

2019 चुनाव की सांसद ने सम्भाली कमान, बूथ प्रभारी मीटिंग में भाजपा पर जमकर बरसे

by Badaun Today Staff
September 17, 2018
in बिल्सी
A A
2019 चुनाव की सांसद ने सम्भाली कमान, बूथ प्रभारी मीटिंग में भाजपा पर जमकर बरसे
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बिल्सी। आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस चुकी समाजवादी पार्टी ने आज बिल्सी में बूथ प्रभारी समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में बूथ कमेटी के प्रभारियों के नामों की घोषणा की गयी। इस दौरान सांसद धर्मेन्द्र यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

ADVERTISEMENT

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेन्द्र यादव ने बूथ प्रभारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए बूथ प्रभारियों को कड़ी मशक्कत करनी हैं। उन्होंने कहा कि सन् 2019 का चुनाव बड़ी परीक्षा है। 2019 का चुनाव ही 2022 का रास्ता खोलेगा। उन्होंने ने कहा कि सेक्टर एवं बूथ प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र मे मतदाता पुनरीक्षण का कार्य को करें क्योंकि चुनाव मे प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों की अहम होती है। उन्होनें कहा कि पूर्व मे सपा सरकार द्वारा चलायी गयी जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन को बताएं, लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ प्रभारियों सम्मानित किया जायेगा।

सांसद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी, जीएसटी के बाद व्यापारी बर्बाद हो गये हैं वहीं करोड़ो लोग बेरोजगार हो चुके हैं। बेरोजगारों को नौकरी देने के जगह अब पकौड़े बेचने की बात कही जा रही है। धर्मेन्द्र यादव ने जिले में बुखार से लगातार हो रही मौतों पर भाजपा सरकार की विफलता पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग मर रहे हैं वहीं केंद्र सरकार आयुष्मान भारत बनाने का नारा दे रही है। सांसद ने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर झूठ फैलाने का काम किया है और अब लोगों को धर्म जाति के नाम पर उलझाकर लड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को बदलकर देश की सत्ता में राज करना चाहती है। लेकिन भाजपा के मंसूबे कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं करा पा रहे हैं तो कह रहे हैं कि गन्ना मत पैदा करो। लोगों को शूगर हो रहा है वहीं कभी कहते हैं कि बंदर परेशान करें तो हनुमान चालीसा पढ़ो।  किसानों का गन्ना भुगतान न होने से उन्हें आत्महत्या करने के मजबूर होना पड़ रहा है। सांसद ने कहा कि सपा सरकार की सभी योजनाएं बंद कर दीं, ऐसी सरकार को हटाना ही एकमात्र विकल्प है।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। आशीष यादव ने कहा कि भाजपा ने आम जनों को गुमराह करके केंद्र व प्रदेश में सरकार तो बना ली, लेकिन अब जनता इनके झूठे कारनामों को जान चुकी है। इसका परिणाम उसे 2019 में लोक सभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इससे पहले सांसद धर्मेंद्र यादव का सपा कार्यकर्ताओं से फूलमालाओं से स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष किशोरी लाल और उपाध्यक्ष राशिद नेता ने सांसद को चांदी का मुकुट पहनाया।

ShareTweetSend
Previous Post

बाईक भिडंत में चाचा के बाद भतीजे ने भी तोडा दम

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर में नवविवाहित युवक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version