ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 3, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

नगर में चल रही गुंडा टैक्स वसूली, टैक्सी चालकों से मारपीट के बाद मामला दर्ज

by Badaun Today Staff
June 4, 2018
in उझानी
A A
नगर में चल रही गुंडा टैक्स वसूली, टैक्सी चालकों से मारपीट के बाद मामला दर्ज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी। नगर के पड़ाव अड्डों पर अवैध वसूली रुकने का नाम नहीं ले रही है। नगर पालिका परिषद के ठेकेदारों के गुर्गों का वाहनों से गुंडा टैक्स वसूली का खेल लगातार जारी है। ई-रिक्शा, ऑटो वाहनों से नियमित पार्किंग टैक्स के नाम पर वसूली की जाती है लेकिन नगर में कहीं भी वाहनों के लिए स्टैंड नहीं बनाया गया है। कई बार यह वसूली अराजकता का कारण भी बन रही है।

ADVERTISEMENT

सोमवार सुबह नगर के ब्लॉक परिसर के पास कार चालक बुकिंग का इंतजार कर रहे थे, अचानक ही दो बाईक पर सवार 5 युवक वहां वसूली के लिए पहुँच गए। जब कार चालकों ने खाली गाडी का हवाला देकर शुल्क न देने की बात कही तब ठेकेदारों के गुर्गे गाली गलौच पर उतर आए। ठेकदारों के गुर्गों ने एक गाडी मालिक खलील अहमद के साथ मारपीट कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। घटना के बाद गाड़ी चालकों ने एकजुट हुए तो गुर्गों ने अपने और साथियों को बुला लिया। जिसके बाद काफी देर तक गाली गलौच चलती रही, इसके बाद कार चालकों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी कोतवाल जितेंद्र सिंह ने कड़ी कार्यवाई का आश्वासन दिया है।

पिछले कुछ दिनों में नगर पालिका के ठेकदारों की अवैध वसूली बढती जा रही है। नगर में करीबन 500 ई-रिक्शा चल रहे हैं जिनसे पार्किंग शुल्क के नाम पर रोज 10 रुपये वसूले जाते हैं, लेकिन नगर पालिका ने इन वाहनों को आजतक पार्किंग की व्यवस्था नहीं दी गई है। ठेकेदारों के गुर्गे दबंगई दिखाते हुए ई-रिक्शा चालकों की दिन में एक से ज्यादा बार भी पर्ची काट देते हैं जिसका विरोध करने में ई-रिक्शा चालकों से गाली-गलौच, मारपीट की जाती है। दो दिन पहले ही अनाज मंडी पर वसूली के नाम पर एक टेम्पो चालक से विवाद से हुआ जिसके बाद ठेकेदारों के गुर्गों ने जमकर हल्ला काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाकर मामला शांत करवाया। इससे पहले भी सहसवान के एक कार चालक से अवैध वसूली की कोशिश की गयी जिसकी शिकायत डीएम तक पहुंची थी। जिसके बाद एक गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार करके जमानत पर रिहा किया था।

नगर पालिका का शहर में पार्किंग व लोडिंग, अनलोर्डिंग शुल्क वसूलने का ठेका है। नियमानुसार नगर के निश्चित जगहों पर वाहनों से निर्धारित शुल्क वसूलना चाहिए। लेकिन इसके उलट जबर्दस्ती सभी आने-जाने वाले वाहनों से पार्किंग, लोडिंग, अनलोडिंग के नाम पर शुल्क वसूला जाता है। नगर में पार्किंग वसूली स्थान पर निर्धारित दरों का साइन बोर्ड भी नहीं लगा हुआ है। ठेकेदारों के गुर्गों की वसूली से कई चालक, परिचालक कई बार पालिका व प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

ShareTweetSend
Previous Post

तेज रफ्तार रोडवेज ने युवक को कुचला, मौत

Next Post

उझानी: जंगल में बरामद हुआ नरकंकाल, हत्या की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!