ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 16, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी में संदिग्ध हालत में पक्षियों की मौत, विभाग कराएगा जांच

by Badaun Today Staff
January 3, 2023
in उझानी
A A
उझानी में संदिग्ध हालत में पक्षियों की मौत, विभाग कराएगा जांच
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी। नगर में पक्षियों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते एक माह करीबन आधा दर्जन पक्षियों की मौत हो चुकी है। आसमान में उड़ते हुए पक्षी की गिरकर मौत हुई है, वन विभाग मामले की जांच करवाएगा।

ADVERTISEMENT

मोहल्ला किलाखेडा निवासी सुबोध माहेश्वरी ने बताया कि मंगलवार शाम करीबन 4 बजे एक पक्षी की गिरकर मौत हुई जिसके बाद उसे उठाकर दफना दिया गया। बीते एक माह में 6 पक्षियों की मौत हुई है। शुरुआत में उन्होंने सामान्य घटना समझा लेकिन पक्षियों की इस तरह से मौत के मामले बढ़ रहे हैं।

उनके बेटे अभिषेक माहेश्वरी ने जब पक्षी के सम्बन्ध में इंटरनेट पर सर्च किया तो इसकी पहचान कोपर्समिथ बारबेट के रूप में हुई। अभिषेक ने बताया कि 5 दिन पहले भी कोपर्समिथ बारबेट आसमान से गिरा तो पड़ोसी बच्चे उसे उठाकर लाए थे, जिसके बाद उसे हीटर से गर्माहट दी। उसकी हालत में सुधार हुआ लेकिन करीबन एक घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय निवासी रमेश गुप्ता ने बताया कि 4 कोपर्समिथ बारबेट के अलावा एक कोयल और एक दूसरी प्रजाति के पक्षी की भी आसमान से गिरने से मौत हुई है।

इस मामले में वन विभाग के डीएफओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पक्षियों की मौत की जांच की जाएगी जिसके बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकता है। वहीं देर रात वन विभाग से भुवन चन्द्र बेलवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर एक मृत पक्षी को अपने कब्जे में लिया है।

पशु-पक्षियों के हितों में काम करने वाली संस्था पीएफए के जिलाध्यक्ष विकेंद्र शर्मा ने बताया कि कोपरसमिथ बारबेट एक एशियाई पक्षी है, जो भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है। इसे छोटा बसंता, ठठेरा, कठखोरा, मराठी- जुकटुक, सोनार, ताम्बट नामों से भी जानते हैं। ये पक्षी टुक-टुक-टुक की आवाज निकालता है जैसे कि कोई ठठेरा एक हथोड़े से धातु को मार रहा हो। कोपरसमिथ बारबेट की इस तरह मौत हैरान करती है, यह जांच का विषय है।

ShareTweetSend
Previous Post

सुख चैन सब गायब, कड़ाके की ठंड में खेतों की रखवाली करने को मजबूर है हल्कू

Next Post

बदायूं में तीन किराना दुकानों में लाखों की चोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!