ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 2, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

कोरोना योद्धाओं ने संभाला मोर्चा, सफाई-सैनिटाइजेशन के लिए उझानी पालिका का विशेष अभियान

by Badaun Today Staff
April 25, 2021
in उझानी
A A
कोरोना योद्धाओं ने संभाला मोर्चा, सफाई-सैनिटाइजेशन के लिए उझानी पालिका का विशेष अभियान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने जहां हर गतिविधियों पर विराम लगा दिया है, वहीं कोरोना योद्धा यानि नगर पालिका कर्मियों पर काम का अतिरिक्त बोझ आ गया है। नगर पालिका परिषद उझानी में बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन और साफ सफाई को लेकर विशेष अभियान चला रही है।

ADVERTISEMENT

जिले में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, वहीं कस्बा उझानी में भी कोरोना के मामलों में लगातार बढोत्तरी हो रही है। इसे देखते हुए नगर पालिका द्वारा सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। रविवार को लॉकडाउन के बीच को सुबह से ही सैनिटाइजेशन का कार्य प्रारंभ किया गया, जो शाम तक जारी रहा। पालिका एसआई हरीश त्यागी, लिपिक विकाश कुमार, सफाई नायक विकेश कुमार, अनिल, संजीव, सोहनपाल, राकेश, नवल अन्य स्टाफ भी कर्मचारियों के साथ शहर में घूमें। यहाँ अभियान चलाकर कोतवाली, अस्पताल, घंटा घर चौराहा, मुख्य बाजार, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों के साथ साथ घरों, गलियों व सड़कों को सैनिटाइज किया गया।

कस्बे में पंखा रोड, कछला रोड़, रेलवे स्टेशन,मोहल्ला श्री नारायण गंज, किलाखेड़ा, बहादुरगंज,पंजाबी कॉलोनी ,नझियाई, गद्दीटोला, भर्रा टोला में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। साथ ही सफाईकर्मियों ने जहां झाड़ू लगाते हुए साफ-सफाई की। वहीं उन्होंने सड़क और लोगों के घर-घर से कूड़ा एकत्र किया। इसके अलावा कोविड-19 संक्रमित हॉटस्पॉट इलाकों में भी सैनिटाइजेशन किया गया।

एसआई हरीश त्यागी ने बताया कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद से ही नगर पालिका का अभियान जारी है। एक-एक कर सभी वार्ड में अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जहाँ से शिकायत आती है वहां भी सैनिटाइजेशन के लिए पहुँच रहे हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए न सिर्फ खुद को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें, बल्कि घरों का भी सैनिटाइज करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।

ShareTweetSend
Previous Post

बदायूं समेत यूपी के 47 जिलों में लगाया जाएगा ऑक्सीजन प्लांट, सरकार ने दी मंजूरी

Next Post

उझानी: घर में चल रहे अवैध पशु कटान का पर्दाफाश, पुलिस ने पकड़े 13 पशु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!