ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 15, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सुहागरात को लेकर दुल्हन का हंगामा, पति को बताया नपुंसक

by Badaun Today Staff
November 17, 2024
in दातागंज
A A
सुहागरात को लेकर दुल्हन का हंगामा, पति को बताया नपुंसक
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

दातागंज(बदायूं)। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में अजब मामला सामने आया है। शादी की सुहागरात के बाद शनिवार को मायके पहुंची दुल्हन ने अपने पति के पुरुष होने पर ही सवाल उठा दिए। उसने पति को नपुंसक बता दिया। दुल्हन के हंगामे के बाद ससुरालियों के होश उड़ गए। इसी बीच मायका और ससुराल पक्ष के बीच समझौता हुआ। जिसमें दुल्हन ससुराल छोड़ कर अपने मायके चली गई।

ADVERTISEMENT

क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की की शादी 13 नवंबर को जनपद शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर इलाके के एक गांव के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर चला गया। शनिवार को वह पत्नी के साथ अपनी ससुराल आया। दुल्हन ने मायके में आते ही दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। उसकी बात सुनकर मायके के लोग हैरान रह गए। उसने कहा कि पति नपुंसक है। विवाहिता की बात सुनकर मायके वालों के होश उड़ गए।

बताया जारा है कि लड़की के परिजनों ने उसे विदा करने से मना कर दिया। साथ ही लड़के पक्ष के लोगों को बंधक भी बना लिया। उन्होंने कहा कि शादी में जो भी दान दहेज दिया था वह वापस करो। इसी दौरान ग्रामीण भी इक्कठा हो गए। काफी देर तक पंचायत होती रही लेकिन लड़की की विदा नहीं हुई। पंचायत में लड़के और उसके परिवार के लोगों ने नपुंसकता चेक कराने के लिए मेडिकल परीक्षण कराने की बात भी कही लेकिन लड़की वाले इस बात को भी मानने को तैयार नहीं हुए।

इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। दोनों पक्ष कोतवाली दातागंज गए। वहां भी समझौता चलता रहा लेकिन लड़की जाने को तैयार नहीं हुई। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों पक्षों में शादी में दिया गया दान दहेज वापस करने की सहमति बन गई। इसके बाद दूल्हा पक्ष बगैर दुल्हन के ही लौट गए।

ShareTweetSend
Previous Post

मरीज की मौत के बाद दीपमाला अस्पताल के खिलाफ एक्शन, आयुष्मान कार्ड धारक से की थी अभद्रता

Next Post

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बदायूं के युवक ने यूट्यूबर से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, पुलिस ने दबोचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!