ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 16, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी होंगे धर्मेंद्र यादव, आखिरी दिन भरा अपना पर्चा

by Badaun Today Staff
June 6, 2022
in Uncategorized
A A
आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी होंगे धर्मेंद्र यादव, आखिरी दिन भरा अपना पर्चा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेन्‍द्र यादव के नाम पर मुहर लगा दी है। 2019 लोकसभा चुनाव में बदायूं में धर्मेंद्र यादव को बीजेपी उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य के खिलाफ हार मिली थी। जबकि रामपुर से आजम खां की पत्नी को उम्मीदवार बनाया गया है। सपा से धर्मेंद्र यादव तो वहीं बीजेपी से दिनेश लाल यादव निरहुआ ने नामांकन भर दिया है।

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर 23 जून को मतदान होगा और मतगणना 26 जून को होगी। उपचुनाव के लिए अधिसूचना 30 मई को जारी की गई थी। भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। समाजवादी ने आजमगढ़ से जनपद बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव को उम्मीदवार बनाया है। धर्मेंद्र यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं। वो एक बार मैनपुरी और दो बार बदायूं से सांसद रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र यादव को बीजेपी उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य से हार मिली थी। 

इसके पहले आजमगढ़ सीट से सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की पत्‍नी और पूर्व सांसद डिम्‍पल यादव को प्रत्‍याशी बनाए जाने की चर्चा थी। हालाँकि समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में बसपा के दिग्गज पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय बलिहारी बाबू के बेटे सुशील कुमार आनंद उर्फ पप्पू को प्रत्याशी घोषित किया था, उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था लेकिन अब सुशील आनंद ने हाथ पीछे खींच लिया है। वहीं सपा ने पार्टी नेता मोहम्मद आजम खां के इस्तीफा देने के बाद से खाली हुई रामपुर लोकसभा सीट से असिम रजा को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। इसके पहले समाजवादी पार्टी से आजम खान की पत्‍नी तंजीन फातिमा का नाम तय माना जा रहा था, लेकिन नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को आजम खां ने आसिम रजा के नाम की घोषणा की। वह आजम के बेहद करीबी माने जाते हैं और रामपुर से समाजवादी पार्टी के नगर अध्‍यक्ष हैं।

कांग्रेस नहीं लड़ेगी चुनाव
लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। वह दोनों सीटों पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी। वहीं बहुजन समाज पार्टी से आजमगढ़ से गुड्डी जमाली चुनाव लड़ेंगे जबकि रामपुर से प्रत्याशी नहीं उतारा है। भाजपा ने दिनेश यादव निरहुआ को आजमगढ़ से टिकट दिया है, निरहुआ ने पिछली बार अखिलेश यादव को कड़ी टक्कर दी थी। भाजपा ने रामपुर से रामपुर से घनश्याम लोधी को उम्मीदवार बनाया है।

अखिलेश के इस्तीफे के बाद खाली हुई आजमगढ़ सीट
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 2019 लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से सांसद चुने गए थे हालांकि, उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था।इसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। अखिलेश यादव अब यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।

आजमगढ़ की सभी सीटों पर जीती सपा
बीते विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ जिले की सभी 10 सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। आजमगढ़ सदर से सपा के दुर्गा प्रसाद यादव, सगड़ी विधानसभा सीट से सपा के डॉ. एचएन सिंह पटेल, गोपालपुर विधानसभा सीट से सपा के नफीस अहमद, अतरौलिया सीट से सपा के संग्राम, निजामाबाद सीट से सपा के आलम, मुबारकपुर विधानसभा सीट से सपा के अखिलेश ने भी जीत हासिल की। वहीं मेहनगर सीट से सपा की पूजा, जबकि लालगंज सीट पर भी सपा के बचई ने सपा के झंडे को बुलंद रखा। दीदारगंज सीट पर सपा के कमलाकांत और फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर सपा के रमाकांत ने जीत दर्ज की थी।

ShareTweetSend
Previous Post

खाकी की धौंस दिखाकर वसूली करने वाले नकली दरोगा को लोगों ने पकड़ा

Next Post

पहले पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप, अब मुकर गए परिजन! क्या है मामले की इनसाइड स्टोरी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version