ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उझानी अस्पताल में साईकल से हींग बेच रहे हैं डॉक्टर, डीएम ने जताई नाराजगी

by Badaun Today Staff
February 11, 2020
in उझानी
A A
उझानी अस्पताल में साईकल से हींग बेच रहे हैं डॉक्टर, डीएम ने जताई नाराजगी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी (बदायूं)। जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्था डॉक्टर नहीं बल्कि टीवी सीरियल के हास्य कलाकार संभाल रहे हैं। सीएचसी में तैनात एमओआइसी का वायरल वीडियो कुछ इसी तरह की बातों का पुख्ता कर रहा है, फिलहाल वायरल वीडियो पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है।

ADVERTISEMENT

उझानी सीएचसी में तैनात विवादित एमओआईसी महेश सिंह के खिलाफ आशाओं के धरने प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एमओआइसी अस्पताल परिसर में हींग बेचते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में डॉ. महेश सिंह साईकल पर बैठ ‘हींग ले लो, दुधिया हींग’ चिल्ला रहे हैं। इस दौरान उनके साथ खड़े अस्पताल कर्मचारी भी हँस रहे हैं। एक अस्पताल के प्रभारी होने के नाते उनका रवैया सवालों के घेरे में हैं।

एमओआईसी महेश सिंह के खिलाफ जिला अस्पताल पर आशाओं का धरना भी कई दिन से जारी है। आशाओं का आरोप है डॉक्टर महेश सिंह अक्सर उनके साथ अभद्रता करते हैं। एमओआईसी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आशाओं ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

एमओआईसी के वायरल वीडियो पर जिलाधिकारी ने भी नारजगी व्यक्त की है। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कहा कि एक महत्वपूर्ण पद पर बैठ इस तरह की वीडियो बनाना उचित नहीं हैं, इस पर स्पष्टीकरण माँगा गया है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी पैंथर्स ने जीता यूपीएल खिताब, रॉयल चैलेंजर्स को दी मात

Next Post

गंदे पानी से गाँव में फैली बीमारियाँ, एसडीएम ने लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version