ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 3, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

घरेलू कलह ने ली दो जानें: दादी की मौत के बाद बहू ने लगा ली फांसी

by Badaun Today Staff
July 31, 2025
in बिल्सी
A A
घरेलू कलह ने ली दो जानें: दादी की मौत के बाद बहू ने लगा ली फांसी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बिल्सी(बदायूं)। बिल्सी थाना क्षेत्र के नगला डल्लू गांव में बुधवार शाम घरेलू विवाद के चलते एक हंसता-खेलता परिवार मातम में डूब गया। पहले घर में झगड़े के दौरान बीचबचाव करने गई 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की धक्का लगाने से मौत हो गई। इसके कुछ ही घंटे बाद उनकी बहू ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENT

नगला डल्लू गांव निवासी उदयवीर सिंह का परिवार खेती-किसानी करता है। उनके बड़े बेटे दीपक की शादी 4 मई 2020 को उघैती थाना क्षेत्र के रामनगर मजरा गांव की रहने वाली सपना से हुई थी। दीपक बिल्सी में ट्रैक्टर की एजेंसी चलाता है। बुधवार शाम दीपक जब काम से घर लौटा तो किसी बात को लेकर उसकी पत्नी सपना से कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। घर में इस विवाद को देखकर दीपक की दादी 85 वर्षीय गंगा देवी बीचबचाव करने पहुंचीं। परिजनों के अनुसार उसी दौरान उन्हें धक्का लग गया और वह जोर से जमीन पर गिर पड़ीं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंगा देवी की मौत से घर में कोहराम मच गया और पूरा परिवार सदमे में आ गया।

तानों से टूट गई बहू: गंगा देवी की मौत के बाद घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। सपना पर दादी की मौत का दोष मढ़ा जाने लगा। देर रात सपना अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। जब सुबह तक वह बाहर नहीं निकली तो परिजन कमरे की ओर पहुंचे। अंदर से दरवाजा बंद था, दरवाजा तोड़ा गया तो सपना फंदे से लटकी मिली। आनन-फानन में उसे बिल्सी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न का आरोप: वहीं सपना के भाई रवींद्र ने बताया कि उनकी बहन को शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। गंगा देवी की मौत के बाद बहन को लगातार मानसिक रूप से टॉर्चर किया गया जिससे वह डिप्रेशन में चली गई। रवींद्र का आरोप है कि उसकी बहन की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि मानसिक उत्पीड़न की वजह से हुई है और इसके लिए ससुराल वाले जिम्मेदार हैं।

घटना की सूचना पर बिल्सी थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने आएगा। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ShareTweetSend
Previous Post

भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, टैंक परिसर में मिला शव

Next Post

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन सतर्क, रूट डायवर्जन और अवकाश घोषित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version