ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 2, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उझानी में पकड़ी गयी नकली सॉस की फैक्ट्री

by Badaun Today Staff
December 5, 2023
in उझानी
A A
उझानी में पकड़ी गयी नकली सॉस की फैक्ट्री
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

उझानी(बदायूं)। सड़क किनारे या बाजार में अगर आप किसी फूड स्टॉल पर कुछ खाने जा रहे हैं तो जरा सतर्क हो जाएं। आप अपने फास्ट फूड को जिस ‘टमेटो सॉस’ के साथ चटखारे लेकर खाते हैं, वह सॉस नकली हो सकती है। इसे खाने के बाद बिमारियों का शिकार हो सकते हैं। उझानी में मंगलवार को खाद्य एवं औषधि विभाग (एफडीए) ने नकली सॉस बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। एफडीए ने सॉस के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

नगर के मोहल्ला बहादुरगंज में गायत्री फूड्स के नाम से चल रही फैक्ट्री पर दोपहर करीबन दो बजे खाद्य एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त सीएल यादव के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने छापा मारा। यहां हालात को देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए कि सॉस के लिए टमाटर ही नहीं मिले। सॉस बनाने के लिए मक्का का आटा, अरारोट, सोडियम, हरा और लाल रंग के अलावा सैक्रीन और एक प्रकार के लिसलिसे गोंद जैसे पदार्थ का इस्तेमाल किया जा रहा था।

फैक्ट्री के अंदर तीन भगौनों में करीब चार सौ लीटर टोमेटो और एक भगौना में चिली सॉस मिला। इसके बाद दोनों सॉस के चार नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। जिसके बाद भगौनों में भरा मिला दोनों तरह के सॉस को नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा अधिकारियों को सॉस के 140 पाउच भी बरामद हुए जिन्हें सीज कर दिया गया है। वहीं छापेमारी के दौरान फैक्ट्री मालिक मौके से खिसक गया।

चायनीज फास्ट फूड के साथ खा रहे लोग
बताया जाता है कि इस फैक्ट्री में बनने वाला सॉस छोटे और बड़े फास्ट फूड के दुकानदारों को सप्लाई किया जाता था। फैक्ट्री से 100 से ज्यादा दुकानदार थोक में नकली सॉस खरीद कर ले जाते थे। सस्ते दाम में सॉस को खरीदकर वे चाट, पकौड़ी, चाउमीन समेत चायनीज फास्ट फूड आइटमों के साथ ग्राहकों को खिला रहे थे।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी के रेस्टोरेंट में चल रही अय्याशी, मचा हडकंप

Next Post

पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर डॉक्टर ने दी जान, दरवाजा तोड़ निकाले गए शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version