ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 23, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उझानी में किशोर की हत्या में पिता–पुत्र गिरफ्तार, घर में दफनाया फिर प्लॉट में फेंका शव

by Badaun Today Staff
November 22, 2025
in अपराध, उझानी
A A
उझानी में किशोर की हत्या में पिता–पुत्र गिरफ्तार, घर में दफनाया फिर प्लॉट में फेंका शव
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र में आठ वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। नाली विवाद की रंजिश में पिता–पुत्र ने किशोर की हत्या की, इसके बाद उसके शव को घर में ही दफना दिया। बाद में आरोपियों ने शव को निकालकर कॉलोनी के खाली प्लॉट में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENT

नझियाई चटईया कॉलोनी निवासी राजमिस्त्री अंबर का बेटा सुभान बीते 16 नवंबर की शाम अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। 18 नवंबर को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस और परिवार दोनों ही खोजबीन में जुट गए। वहीं शनिवार सुबह कॉलोनी के खाली पड़े प्लॉट में एक बच्चे का शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान शुभान के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल तीन टीमें लगाकर जांच तेज कर दी।

नाली विवाद से खुली रंजिश की कड़ी
जांच के दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि तीन साल पहले अंबर और पड़ोसी परिवार के बीच नाली से पानी निकासी को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में गाली-गलौज और हाथापाई भी हुई थी। तभी से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि हत्या वाले दिन गांव के अरबाज और उसके पिता जाकिर को सुभान के साथ देखा गया था।

कड़ाई से पूछताछ में कबूला अपराध
एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने कुछ ही घंटों में अरबाज पुत्र जाकिर और जाकिर पुत्र किफायत को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों टूट गए और हत्या की साजिश का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने बताया कि 16 नवंबर को उन्होंने बदला लेने की नीयत से सुभान को सोनपापड़ी देने के बहाने घर बुलाया। मौका पाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने घर में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। 

पुलिस की तलाशी तेज होने पर आरोपियों को डर लगा कि कहीं घर की तलाशी में राज न खुल जाए, इसलिए दोनों ने शुक्रवार रात शव को निकालकर पास के खाली प्लॉट में फेंक दिया। पुलिस ने पिता–पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य नष्ट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी में बिना मान्यता के चल रहे तीन स्कूलों को बंद करने के आदेश

Next Post

सीएम योगी का अवैध घुसपैठ पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, पहचान कर वापस भेजा जाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version