ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बदायूं में बाप ने बेटी और उसके प्रेमी को फावड़े से काट डाला, थाने में किया सरेंडर

by Badaun Today Staff
January 2, 2024
in अपराध, बिल्सी
A A
बदायूं में बाप ने बेटी और उसके प्रेमी को फावड़े से काट डाला, थाने में किया सरेंडर
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बिल्सी(बदायूं)। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली में मंगलवार सुबह हॉरर किलिंग में प्रेमी युगल की फावड़े से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। युवती के पिता ने दोनों को एक साथ देख लेने पर घटना को अंजाम दिया। कत्ल करने के बाद आरोपी पिता फावड़ा लेकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मामले में लड़के के परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा जा रहा है।

थाना क्षेत्र के गांव परौली निवासी सचिन(20) उर्फ जयपाल पुत्र सूरजपाल हिमाचल प्रदेश में काम करता था। उसका काफी समय से गांव की ही नीतू(19) पुत्री महेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि सचिन शनिवार को ही हिमाचल प्रदेश से घर आया था। देर रात किसी समय युवती छत से होते हुए युवक के घर पहुँच गयी। इसके बाद दोनों घर से बाहर आ गए। सुबह तकरीबन चार बजे उन्होंने जैसे ही उन्होंने नीतू को सचिन के साथ देखा तो वह चिल्लाने लगे। इससे पहले दोनों वहां से भागते, परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों को पहले तो जमकर पीटा। इसके बाद युवती के पिता महेश ने फावड़ा उठाया और पहले प्रेमी फिर अपनी बेटी के सिर पर वार किया। दोनों को फावड़े से खूब मारा। दरवाजे से चंद कदम दूर दोनों की हत्या कर दी।

दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पिता खून से लथपथ कपड़े और फावड़े के साथ थाने पहुंचा। जहां उसने हत्याकांड का जुर्म कबूल कर सरेंडर किया। सूचना मिलते हो एसएसपी डॉ ओपी सिंह, एसपी देहात राममोहन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने बताया कि युवक और युवती दोनों एक जाति के है। पड़ोस में ही दोनों का घर है। युवती के परिवार वालों ने पीटने के बाद फावड़े से दोनों की हत्या की है। आरोपित पिता ने आत्मसमर्पण कर दिया है। युवक के स्वजन की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

ShareTweetSend
Previous Post

स्वामी प्रसाद ने हिंदू धर्म को बताया धोखा, सपा नेता ने कहा- आपकी सांसद बेटी तो सनातनी है

Next Post

ऑनर किलिंग: तीन साल के प्यार की कहानी का दर्दनाक अंत, माँ-बाप गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!