ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 24, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

500 रुपए के विवाद में पिता ने बेटे को मारी गोली, हालत नाजुक

by Badaun Today Staff
May 23, 2025
in अपराध, बिसौली
A A
500 रुपए के विवाद में पिता ने बेटे को मारी गोली, हालत नाजुक
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बिसौली(बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार रात पैसों के मामूली विवाद ने एक पिता को हैवान बना दिया। उसने अपने ही बेटे को गोली मार दी। घायल युवक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है,जबकि आरोपी पिता घटना के बाद फरार है।

ADVERTISEMENT

क्षेत्र के गांव सिरसांवा निवासी चंद्रकेश सिंह के तीन बेटे संजय सिंह, लोकेश व रीतेश हैं। बड़े बेटे लोकेश की शादी हो गई है। संजय मुरादाबाद से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। संजय ने बताया है कि बृहस्पतिवार को वह ट्यूबवेल पर गया था। शाम करीब छह बजे उसके पिता वहां पहुंचे। उन्होंने पूछा कि नलकूप की सिंचाई के पांच सौ रुपये किसान ने दिए हैं। संजय ने कहा, हां वह मिले हैं और उसे मै ले लिया हूं। पिता ने 500 रुपये वापस मांगे। संजय ने पढ़ाई खर्च की आवश्यकता बताते हुए रुपये देने से मना कर दिया।

कुछ देर बाद वहां उसके पिता चंद्रकेश यादव तमंचा लेकर पहुंचे और नलकूप पर लेटे संजय पर फायर झोंक दिया। गोली जय के कंधे और उसका छर्रा सीने में लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

सीओ बिसौली सुनील कुमार ने बताया कि घायल युवक से बातचीत हुई है, उसने बताया कि पढ़ाई खर्च के लिए पिता से रुपये मांग रहा था, वह नहीं दे रहे थे। इसी बात को लेकर गुस्से में पिता ने गोली मारी है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

ShareTweetSend
Previous Post

मेंथा फैक्ट्री अग्निकांड: 30 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, एक कर्मचारी लापता

Next Post

नरभक्षी राजा को उम्रकैद की सजा, इंसानी खोपड़ी का पीता था सूप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version