ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 15, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, थाने में हंगामा

by Badaun Today Staff
March 23, 2025
in अपराध, उझानी
A A
किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, थाने में हंगामा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी। नगर में किन्नरों के बीच इलाके को लेकर जंग छिड़ गयी है। रविवार सुबह उनके दो गुट भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक गुट के तीन किन्नर और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला जब कोतवाली पहुंचा तो वहां भी किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस दोनों गुटों को समझाती रही। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT

बहादुरगंज मोहल्ला निवासी गंगा किन्नर ने पुलिस को बताया कि शिवम उर्फ शिवानी किन्नर पहले उनके गुट में शामिल था। जबकि अब वो शांति किन्नर के गुट में शामिल हो गया है। आरोप है कि शिवानी किन्नर ने शांति किन्नर को एरिया बांटने के लिए भड़काया। रविवार की सुबह वह अपने साथियों के साथ घर पर मौजूद थी इसी दौरान सुबह लगभग दस बजे शिवम उर्फ शिवानी किन्नर, नेहा किन्नर और उसके साथी उसके घर आ धमके और उन्हें व उनसे साथी किन्नरों को घर से बाहर बुला कर हमला बोल दिया। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

आरोप है कि रागिनी किन्नर, पिंकी किन्नर समेत उसकी जमकर पिटाई करने के बाद तीनों के बाल काट दिए। घायल किन्नरों ने बताया कि उनके घर खाना बनाने वाली जूली पत्नी पवन कुमार को भी दूसरे गुट के किन्नरों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद किन्नर अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुँच गए लेकिन यहाँ भी दोनों पक्षों में जमकर बहस और गाली गालौच हुई। थाने में जमकर तालियाँ बजाई और कपड़े भी उतार दिए। किन्नरों के शांत न होने पर पुलिस ने लाठी फटकारने की चेतावनी तक दे डाली। इसके बाद माहौल शांत हुआ। इस दौरान भारी भीड़ जमा हो गयी

प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने दोनों पक्षों की बात सुनी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल किन्नरों का अस्पताल में मेडीकल कराया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला जूली को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इस मामले में नीरज मलिक ने बताया कि घायल किन्नर पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा और जांच में सच्चाई सामने आने पर उसी के आधार पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ShareTweetSend
Previous Post

क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर विवाद, सपा नेता और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज

Next Post

पत्नी से बात करने के बाद आपदा विशेषज्ञ ने खुद को मारी गोली, कार में मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version