ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 23, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

मेंथा फैक्ट्री में लगी आग ने उड़ाई लोगो की नींद, अफवाहों ने बढ़ाई दहशत

by Badaun Today Staff
May 22, 2025
in उझानी
A A
मेंथा फैक्ट्री में लगी आग ने उड़ाई लोगो की नींद, अफवाहों ने बढ़ाई दहशत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी(बदायूं)। उझानी के कूढ़ा नर्सिंगपुर गाँव में बीती रात मेंथा की फैक्ट्री में लगी आग ने ऐसा विकराल रूप दिखाया कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लोग पूरी रात सो न सके, धीरे धीरे अफवाहों ने दहशत फैलाने का काम किया जिसके बाद लोग घरों को छोडकर जाने लगे। 

ADVERTISEMENT

क्षेत्र कुड़ानरसिंहपुर गांव में स्थित मैंथा फैक्ट्री में रात करीबन 10 बजे आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही फैक्ट्री में तेज धमाके होने लगे। इन धमाकों की वजह से प्रशासन ने रात में ही गांव को एहतियातन खाली करा लिया। सबको सुरक्षित जगह भेजा गया। बदायूं, बरेली, संभल, मुरादाबाद की फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं हालाँकि ऊँची लपटों पर तो काबू पा लिया गया लेकिन फैक्ट्री में आग अभी भी धधक रही है।

पूरी रात जागी उझानी

उझानी निवासियों के लिए बुधवार की रात किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। मेंथा फैक्ट्री में लगी आग की वजह से लोग पूरी रात जागते रहे। कुछ लोगों ने घर के बाहर दरवाजों पर डेरा डाल लिया तो कई छतों पर चढ़ गए ताकि आसमान की तरफ से आती लपटों या धमाके को देख सकें। 

अफवाह ने फैलाई दहशत

वहीं रात करीबन 2 बजे के बाद स्थिति तब और भयावह हो गई जब यह अफवाह फैल गई कि फैक्ट्री में रखा एक बड़ा गैस सिलेंडर कभी भी फट सकता है और इससे दूरदराज तक भारी नुकसान हो सकता है। देखते ही देखते साहूकार, बाजार कलां, गौतमपुरी, किलाखेड़ा, गंजशाहिदा, पंजाबी कॉलोनी और नारायणगंज जैसे मोहल्लों से लोग घर छोड़कर सड़कों पर निकलने लगे। बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों को साथ लिए लोग बाइक, कार, ई-रिक्शा और साइकिल जैसे जो भी साधन मिले, उनमें जरूरी सामान भरकर उझानी छोड़ने लगे। कुछ लोग तो बदायूं और बरेली की ओर रवाना हो गए। नगर में भगदड़ जैसे हालात बन गए और सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल पसर गया। सुबह 7 बजे तक लोग सड़को पर इधर-उधर दौड़ते नजर आए, हालात इस कदर खराब हो गये कि पुलिस प्रशासन को सडको पर आना पड़ा।

थाना प्रभारी नीरज मलिक ने पुलिस टीम के साथ गश्त की, उन्होंने लाउडस्पीकर से लोगो को बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी प्रकार का विस्फोटक खतरा नहीं है।  इसके आलावा मस्जिदों, मंदिरों से माइक पर एनाउंसमेंट कर लोगों से अपील की गई कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने घरों में सुरक्षित रहें।

हाईवे पर लगी नुमाइश

मेंथा फैक्ट्री में आग लगने की खबर के बाद जहां प्रशासन आग पर काबू करने में लगा है, वहीं दूसरी ओर तमाशबीनों की भीड़ ने रात से ही हाईवे को मानो ‘नुमाइश’ बना दिया। प्रशासन ने रात में ही हाईवे पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन पर प्रतिबन्ध लगाया लेकिन गुरुवार सुबह होते-होते यह भीड़ हजारों तक पहुंच गई। आग की भयावहता के बावजूद तमाम लोग मोबाइल से वीडियो बनाने और सेल्फी लेने में मशगूल नजर आए। कुछ ने सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण शुरू कर दिया, जिससे अफवाहों को और हवा मिली।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी में मेंथा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

Next Post

मेंथा फैक्ट्री अग्निकांड: 24 घंटे में भी नहीं बुझी आग, ऐसा मंजर पहले नहीं देखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!