ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 14, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ईसाई धर्म अपनाने के लिए… मतांतरण के आरोप में दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

by Badaun Today Staff
August 26, 2025
in बदायूं
A A
ईसाई धर्म अपनाने के लिए… मतांतरण के आरोप में दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कुंदावली गांव में मतांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लोगों को पैसे, इलाज और सुखमय जीवन का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते थे। पुलिस इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों और फंडिंग के स्रोत की जांच में कर रही है।

ADVERTISEMENT

थाना इस्लामनगर में तैनात उपनिरीक्षक की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार रविवार को उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांव कुंदावली में लोगों को आर्थिक लाभ और बीमारियों से निजात दिलाने का झांसा देकर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके बाद जिला कासगंज के मोहल्ला नाथूराम कोर्ट निवासी ह्रदेश कुमार उर्फ विक्की पास्टर पुत्र राजेंद्र, उनकी पत्नी नीतू, गांव कुंदावली निवासी अंजू पत्नी हरपाल को गिरफ्तार किया। ह्रदेश और सुरेंद्र के पास से ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार संबंधी किताबें बरामद हुईं। इसके अलावा अन्य साक्ष्य मिले। जांच के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला बाजार में भारतीय स्टेट बैंक के पास निवासी सुरेंद्र उर्फ बल्ले पुत्र लटूरी लाल का नाम भी सामने आया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया जाता है कि सुरेंद्र उर्फ बल्ले कुछ साल पहले अपने ही घर में ही गैस चूल्हा की मरम्मत की दुकान चलाता था। वह पूरे दिन अपनी दुकान पर बैठता था और चूल्हों की मरम्मत करता था। तब कहीं उसके घर का खर्च चलता था लेकिन वह जब से ईसाई धर्म से जुड़ा था और लोगों को मतांतरण कराने का काम कर रहा था। तब से उसके पास पैसा आने लगा था। पहले सुरेंद्र चर्च का निर्माण करवाना चाहता था लेकिन जिला प्रशासन ने उसे चर्च का निर्माण कराने की अनुमति नहीं दी थी। इससे उसने एक हाल का निर्माण करवा लिया था। उसमें अवैध रूप से मतांतरण का खेल चल रहा था। छह साल से कासगंज निवासी पास्टर हृदयेश कुंदावली गांव में  आता जाता था और लोगों को ईसाई धर्म अपनाने को प्रेरित करता था। उसकी पत्नी नीतू भी इसमें शामिल थी।

आरोपियों को पकड़कर छोड़ा: इससे पहले घटना को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रार्थना सभा में शामिल लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने वहां से चार लोगों को हिरासत में लिया था। सोमवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को छोड़ दिया था। जब यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आया तो पुलिस हरकत में आई। अफसरों के निर्देश पर शाम को एसआई सत्यपाल ने तहरीर दी। फिर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

ShareTweetSend
Previous Post

दरोगा की मां की गला रेतकर हत्या, चारपाई पर मिला शव

Next Post

New GST: मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, आम आदमी के काम की सारी चीजें सस्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version