ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 2, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उझानी से भारी बारिश, सड़कें बनी तालाब, घरों-दुकानों में घुसा पानी

by Badaun Today Staff
August 23, 2023
in उझानी
A A
उझानी से भारी बारिश, सड़कें बनी तालाब, घरों-दुकानों में घुसा पानी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी। नगर में मूसलाधार बारिश से बुधवार को कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सड़क और गलियाें में घुटनों तक पानी भर गया। नाले-नालियां उफना गईं। इसी पानी से होकर लोग जाने को मजबूर हैं। लोगों के घरों, दुकानों में भी पानी भर गया है।

ADVERTISEMENT

मंगलवार शाम से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पा रही थी। देर रात आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। देखते ही देखते बादलों ने बरसाना शुरू कर दिया और सुबह तक मौसम मौसम सुहावना हो गया है लेकिन इसके साथ ही लोगों की मुसीबतें बढ़ गयी। नगर क्षेत्र में गद्दी टोला, काशीराम आवास बस्ती, मानिकपुर रोड, बिल्सी रोड समेत अन्य इलाकों की मुख्य सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया है। खासकर जिन इलाकों से नाला गुजरता है, वो सभी जलमग्न हैं। यहाँ लोगों के घरों, दुकानों में नालों का पानी भर गया है। बारिश के कारण नालों की गंदगी भी सड़क पर आने के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई।

इस बारिश से नगर पालिका के नाला सफाई के दावों की पोल भी खुलकर सामने आ गई। नियमित सफाई नहीं होने के कारण नालियां कचरों से भरी रहती है। इस कारण बारिश का पानी निकलने की बजाए जगह-जगह जमा हो गया। जलभराव के बाद लोग पानी के साथ बहकर आए कूड़े-कचरे की गंदगी साफ करते नजर आए। लोगों का कहना है यदि नगर पालिका समय रहते नाले की सफाई का कार्य करवाती तो उन्हें परेशानी नहीं उठानी पड़ती। हर बार पानी निकासी की समस्या व जलभराव की स्थिति से दो चार होना पड़ता है। यह समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है।

ब्लॉक में भरा पानी
लगातार बारिश से ब्लॉक परिसर में जलभराव हो गया है। यहां जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से पानी परिसर से बाहर नहीं निकल पाता, जिससे घुटनों तक जलभराव की स्थिति बनी गयी है। ऐसे में यहाँ रहने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, लोगों के घरों में भी पानी भरने लगा है।

हाइवे पर हुआ जलमग्न
बारिश की वजह से अम्बेडकर चौराहे के नजदीक दिल्ली हाइवे तालाब बन गया है। साथ ही हाइवे से सटी पूरी बालाजी कॉलोनी में भी जलमग्न है। कॉलोनी में तो हालत यह हैं कि लोगों को अपने घरों में उसी पानी में से निकलकर जाना पड़ रहा है। असल में यहाँ हाईवे पर नाला निर्माण नहीं किया गया है जिसका खमियाजा स्थानीय लोग भुगत रहे हैं।

वहीं नारायण गंज इलाके में नई बस्ती में भारी बारिश की वजह से एक घर में बरसाती पानी आफत बनकर घुस गया। हालत ऐसे बन गए कि घर के सदस्य दरवाजा खोलकर बाहर भी नहीं भाग सके। किसी तरह जान बचाने के लिए परिवार ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद तेज बारिश के बीच पुलिस ने रस्सों के सहारे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान उप निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता, मुख्य आरक्षी अनुपम, आरक्षी जयप्रकाश, आरक्षी रिंकेश, आरक्षी राहुल थाना मौजूद रहे।

ShareTweetSend
Previous Post

मरीज बनकर आए बदमाशों ने डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर लूटा, सदर कोतवाल समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Next Post

निजी अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम की मौत, हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version